PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान Punjab : निहंग सिंह की गो*ली मरकर की ह/त्या, सुनसान इलाके में मिली ला/श

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार

Shaligram Garg the younger brother of Pandit Dhirendra Krishna Shastri the head priest of Bageshwar Dham was arrested

PTB Big न्यूज़ छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चित संत और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शालिग्राम पर एक जमीन विवाद मामले में मारपीट करने और जानलेवा फायरिंग करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने शालिग्राम के साथ उसके एक अन्य साथी अंकित मिश्रा को भी दबोच लिया है।

.

गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजनगर की अदालत में पेश कर दिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। यह पूरी वारदात छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोढ़ा गांव में अंजाम दी गई। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मुताबिक, 30 वर्षीय पीड़ित मोती कुशवाहा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद था, तभी शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ वहां

.

आ धमका और उसे बाहर निकलने के लिए ललकारा। जैसे ही वह घर से बाहर आया, आरोपियों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चला दीं। पीड़ित का साफ तौर पर आरोप है कि वह जुगल किशोर पांडेय की ओर से शालिग्राम के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे के एक मामले में अहम गवाही देने वाला था। इसी गवाही को रोकने के लिए यह हमला किया गया।

.

घायल मोती को तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में उसके शरीर के अंदर गोली जैसी धातु फंसे होने की पुष्टि हुई है। गोलीबारी की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए और मंगलवार को ही शालिग्राम गर्ग समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते वारदात के दूसरे दिन ही मुख्य आरोपी शालिग्राम और

.

अंकित मिश्रा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी भी एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अपने सगे भाई की इस आपराधिक करतूत और गिरफ्तारी पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले से पूरी तरह किनारा करते हुए कहा है कि

.

यह भी पढ़ें : भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन चीजों के बदले दाम

.

वह तीन साल पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि शालिग्राम गर्ग से उनका या उनके परिवार का कोई वास्ता नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पूरा विश्व और समाज ही उनका परिवार है और वे सनातन के लिए जीते हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कानून अपना काम करेगा, जो भी दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का वह पूरा समर्थन करते हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे