PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

फिर हुआ बड़ा रेल हादसा, सुपरफास्ट की मालगाड़ी से हुई भीषण टक्कर, 4 डिब्बे पटरी से उतरे, मची चीख-पुकार,

major-rail-accident-ajmer-sabarmati-agra-superfast-collided-with-goods-train-4-coaches-derailed-screams-and-cries

.

PTB Accident न्यूज़ अजमेर : राजस्थान के अजमेर में आज तड़के साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। ये हादसा अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे हुआ। साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन वह टक्कर को रोक नहीं पाया।

.

.

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी से टक्कर की वजह से इंजन समेत जनरल कोच की चार बोगियां पटरी से उत गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यात्रियों ने बताया कि जब वो सो रहे थे, तभी उन्होंने अचानक एक जोरदार आवाज सुनी।

.

.

इसके बाद बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मालगाड़ी और साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गई थी। इसके बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इसके बावजूद ट्रेन मालगाड़ी से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था की साबरमती आगरा केंट सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस के इंजन समेत 4 कोच डिरेल हो गए। हादसे के वक्त ट्रेन में हजारों की संख्या में यात्री मौजूद थे।

.

.

ट्रेन ट्रैक से डिरेल होने के बाद पटरी से काफी दूर पहुंच गई। इलेक्ट्रिक लाइन के लिए लगे खंभों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के काफी देर बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। साबरमती आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेल प्रशासन ने हेल्प डेस्क नंबर 0145-2429642 जारी कर दिए हैं। लोग अपने परिजनों के बारे में इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

.