PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, खर्राटों से दुःखी पत्नी ने पति की गर्दन में घोंप डाला कढ़ाई कटर, हुई मौत,

man-murdered-in-ludhiana-wife-accused-big-crime-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना के नूरवाला रोड इलाके में एक महिला ने घरेलू कलेश के चलते अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति सो गया और खर्राटे लेने लगा। पहले से गुस्से में भरी महिला ने एंब्रायडरी कटर से पति की गर्दन पर वार कर दिया। ज्यादा खून निकलने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई।

.

.

सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक गौरव का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि कटर लगने की वजह से गौरव की मौत हुई है।

.

जानकारी के अनुसार एंब्रायडरी का काम करने वाले गौरव की शादी सोनम से हुई थी। दोनों का 11 साल का एक बेटा भी है। दंपती में घरेलू बातों को लेकर अक्सर क्लेश रहता था। कई बार दोनों में झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को एक बार फिर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद गौरव सो गया। जानकारी के अनुसार, गौरव सोते समय खर्राटे ले रहा था। उसकी पत्नी ने इसी बात को लेकर क्लेश कर दिया।

.

.

इसी दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सोनम ने वहां पड़ा कटर उठाया और सीधे गौरव की गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है कि असल किस बात को लेकर मारपीट हुई है।

.

.