PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

पंजाब में हुआ एक और सनसनीखेज वारदात : युवक की गर्द/न काट/कर बीच सड़क पर की ह/त्या

mansa youth murder sharply weapons father suspects neighbors

PTB Crime न्यूज़ मानसा : पंजाब में कत्ल केसों में लगातार इजाफा होता ही जा रहा है। जहां आज यानि बुधवार को जालंधर में निहंग बाणे में आए लोगों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग से सनसनी फैल गई। वहीं पंजाब के मानसा में युवक की बीच सड़क पर हत्या भी आज यानि बुधवार की सुबह तड़के करीब साढ़े 4 बजे सब्जी मंडी के लिए घर से निकला था, लेकिन घर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर ही कुछ हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया।

.

आरोपियों ने पहले उसे स्कूटी से गिराया और फिर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, और वारदात स्थल पर खून के साथ मांस के टुकड़े भी बिखरे पाए गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

.

.

पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कस्बा बुढलाडा में गांव दरियापुर खुर्द का रहने वाला राजदीप सिंह (29), जो बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। वह सुबह साढ़े 4 बजे सब्जी मंडी के लिए निकला था, लेकिन वह सब्जी मंडी नहीं पहुंचा।

.

परिवार के अनुसार, घर से करीब 15 मिनट की दूरी पर ही रास्त में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसपर हमला कर लिया। तेजधार हथियार से आरोपियों ने उसकी गर्दन काट दी। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह चोट पहुंचाई। दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के पास लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला, इसके बाद उन्होंने परिवार को सूचना की, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! निहंग बाणे में आए हमलावरों ने युवक पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, हालत गंभीर

.

परिवारन ने कहा कि राजदीप विवाहित था। उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने अपने ही पड़ोसी व्यक्तियों पर हत्या का शक जताया है। मृतक की मां ने कहा कि कुछ दिन पहले पडोस में एक युवक ने सुसाइड कर लिया था, इसके बाद उसे उसके परिजन हमारे उफर तांत्रिक क्रिया कराई। मृतक की मां जसबीर कौर ने कहा कि उन्हें शक है कि विरोधी पक्ष उन पर बेटे की हत्या में शामिल है। उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे उनका परिवार मानसिक रूप से बहुत परेशान है।

.

यह भी पढ़ें : राम मंदिर के कर्मचारी टिन्नू के घर मिला गायब सोना, ट्रेन से लेकर जाता बोरा, फ्लाइट से लौटता

.

उन्होंने बताया कि वे इसी वजह से पंचायत में पहुंची थीं, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और उन्हें न्याय मिल सके। उनका कहना था कि अगर उन पर लगाए जा रहे आरोप सच हैं, तो इसकी जांच हो, और अगर झूठ हैं तो यह बात साफ हो कि वे निर्दोष हैं। जसबीर कौर ने पंचायत के सदस्यों और गांव के बुजुर्गों से अपील की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, क्योंकि यह उनके परिवार और दूसरे पीड़ित परिवार दोनों के लिए संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि अभी उनके बेटे की मौत का शोक चल रहा है, ऐसे में इस तरह के आरोप परिवार के दर्द को और बढ़ा रहे हैं।