PTB News

Latest news
खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि...

जालंधर! निहंग बाणे में आए हमलावरों ने युवक पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, हालत गंभीर

Jalandhar Assailants dressed in Nihang attire fired a youth rahul condition is critical

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी टकराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर करीब 25 राउंड गोलियां चलाईं। पेट में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वारदात बाबू लाभ सिंह नगर में आज सुबह करीब 6:00 बजे हुई। लोग सोकर उठ ही रहे थे कि गोलियों की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा।

.

.

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। सुबह-सुबह हुई इस घटना से लोग डर के मारे अपने घरों में छिप गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। वारदात को अंजाम देने आए युवकों में मुख्य आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो निहंग सिंह के बाणे (पारंपरिक वेशभूषा) में आया था।

.

.

अमरजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के राहुल नामक युवक को निशाना बनाया। हमलावरों ने राहुल पर देखते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। इस ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान राहुल खुद को बचा नहीं पाया और कई गोलियां उसकी ओर चलीं, जिनमें से एक गोली सीधे उसके पेट में जा लगी। गोली लगते ही राहुल लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा।

.

यह भी पढ़ें : राम मंदिर के कर्मचारी टिन्नू के घर मिला गायब सोना, ट्रेन से लेकर जाता बोरा, फ्लाइट से लौटता

.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमरजीत सिंह और उसके साथी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल राहुल को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत भी नहीं दी गई है।

.

यह भी पढ़ें : एयरफोर्स में तैनात अफसर की पत्नी से की गई धर्म परिवर्तन व रेप की कोशिश, VIDEO में रोते हुए बोली-मुझे छोड़ दो

.