PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में सुबह-सुबह घने कोहरे के वजह से कई गाड़ियां आपस में नेशनल हाइवे पर एक साथ टकराई, पुलिस की गाड़ी भी आई चपेट में,

Many vehicles including police vehicle collided due to dense fog Big Breaking Accident News

PTB Big Accident न्यूज़ मंडी गोबिंदगढ़ : पंजाब में सर्दी का मौसम आते ही घने कोहरे की चादर भी फैलनी शुरू हो गई है / ऐसे में घने कोहरे के चलते सड़क हादसे के मामले में वृद्धि होना भी शुरू हो गए है / आज ऐसा ही एक बड़ा सड़क हादसा सुबह-सुबह मंडी गोविंदगढ़ में उस समय देखने को मिला जब घने कोहरे के कारण पुलिस की पायलट गाड़ी सहित कई गाड़ियों का भयानक एक्सीडेंट हो गया /

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब नेशनल हाइवे की और से पुल का निर्माण कार्य चल रहा था और पुल के रस्ते को बंद कर रास्ता दूसरी सड़क की और डिवाइड किया गया था ऐसे में जब एक टाटा 407 तेज गति से धुंध की घटा को चीरता हुआ पुल के निकट पहुंचा तो उसे बंद किये हुए रस्ते पर लगे निर्माणाधीश कंपनी के वेरियर दिखाई नहीं दिए और वह जाकर उक्त बंद रास्ते के वेरियर से जा टकराया /

ऐसे में उसके पीछे आ रही अनेकों गाड़ियां भी देखते ही देखते एक एक बाद एक टकराती गई चली गई / इस हादसे का वीडियो लगातार अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है / जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हादसे में गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है / गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है / इस हादसे में घायल हुए लोगों को मामूली चोटें आई हैं /

Latest News