PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Operation Sindoor के बाद कुत्ते की मौत मारे गए आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य,

masood-azhar-family-killed-indian-air-strike-operation-sindor-pahalgam

बहन व जीजा की मौत पर खूब रोया, कहा-मैं भी मर जाता,

PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान / दिल्ली : भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में भारतीय वायु सेना ने PoK और पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। 25 मिनट तक ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला किया गया और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। खबरों के मुताबिक इन हमलों में करीब 100 आतंकी मारे गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को हुआ है।

.

.

इस हमले में मसूद अजहर के खानदान के कई लोग मारे गए हैं जिसके बाद मसूद अजहर ने एक बयान जारी किया है। अपनी आतंकी साजिशों से आम नागिरकों की जान लेने वाला अजहर आज अपने परिवार के लिए रो रहा है। अब उसके पास कुछ बचा नहीं है, न ही परिवार है और न ही भारत ने ठिकाने छोड़े हैं, जहां से आतंकियों को ट्रेन किया जाता था। अब अजहर के जीने के लिए कुछ बचा नहीं है और वह कह रहा है कि मैं भी मर जाता तो अच्छा होता। पाकिस्तान से आई आग ने जला दिए

.

भारतीय किसानों के खेत… गेट रहा बंद, 150 एकड़ जलकर राख रोते-रोते चुप होकर बैठ जाएगा पाकिस्तान, जब देखेगा भारत के समर्थक इन 2 देशों के बयान किस-किस की मौत हुई? उर्दू में लिखे गए एक पत्र में मसूद अजहर ने कहा है कि रात में किए गए भारत के इस हमले में मेरे खानदान के 5 मासूम बच्चों, पर्दानशीन महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया है. अजहर ने बताया कि रात के हमले में मेरे खानदान के 10 लोग शहीद हो गए। जिनमें मेरी जान से प्यारी मेरी बड़ी बहन और

.

.

उनके पति (जीजा) मारे गए। पांच मासूम बच्चे मारे गए, मेरा भांजा और भांजे की बीवी मारी गई। मेरी प्यारी भांजी मारी गई। हुजैफा और उनकी मां मारी गई, और मेरे दो प्यारे साथियों समेत कुल 14 लोग मारे गए हैं। सिर्फ मसूद अजहर ही नहीं भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के सैकड़ों आतंकियों की कमर तोड़ दी है। भारत के इस हमले करीब 100 आतंकी मारे गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले के बाद कह दिया था कि दोषियों को उनकी कल्पना से परे सजा मिलेगी और हमले के 15 दिन बाद भारत ने ये करके भी दिखा दिया है।

.