PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भाजपा की जीत में मीडिया टीम निभाएगी अहम भूमिका: अनुराग ठाकुर

Media team will play an important role in BJPs victory Anurag Thakur Loksbha byelection jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पंजाब भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी और कार्यकर्ता दोनों ही काफी खुश हैं। इसमें पंजाब बीजेपी की मीडिया टीम का भी अहम योगदान है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जालंधर में भाजपा पंजाब की मीडिया टीम के साथ बैठक के दौरान कही।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज के युग में मीडिया एवं सोशल मीडिया का एक बहुत बड़ा रोल है। उन्होंने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान-हितैषी व जन-हितैषी नीतियों तथा अपनी पार्टी का पक्ष जनता के समक्ष मजबूती से रखने में बुत सहायक सिद्ध हो रहे हैं और जनता उनके बारे में पढ़ व सुन कर जागरूक हो गई है। एक राजनीतिक पार्टी की नीतियों को किस तरीके से हम जन-जन तक पहुंचा सकते हैं, इसमें मीडिया व सोशल मीडिया का बुत बढ़ा रोल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘सबका साथ-सबका विकास’ के तहत सारे भारत में विकास के मार्ग प्रशस्त किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को स्टार्ट-अप के माध्यम से नए उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, जिसका युवाओं द्वारा भरपूर लाभ लिया जा रहा है। देश को आत्म-निर्भर तथा विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के लिए ‘मेड इन इंडिया-मेक इन इंडिया’ के तहत सुई से लेकर जहाज़ तथा हथियारों का निर्माण भारत में शुरू किया गया है।

ताकि विदेशों पर निर्भरता कम हो और विदेशों में रोज़गार की तलाश में जाने वाले प्रोफेशनल तथा अन्य युवाओं को देश में ही रोज़गार मिले। इस बारे में मीडिया व सोशल मीडिया ने मिलकर इस सब की जानकारी जनता व खास कर नौजवानों के समक्ष रखी और उससे प्रेरित होकर आज भारत विश्व के अग्रणी देशों में शुमार होने लगा है।

भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपनी मीडिया टीम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और केंद्रीय मंत्री को भरोसा दिलाया कि मीडिया टीम भाजपा की जीत के लिए दिन-रात काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस बैठक में प्रदेश मीडिया सह सचिव हरदेव सिंह उभा, सुनील सिंगला, लोकसभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी अमित भाटिया और राघव खन्ना आदि भी उपस्थित थे।

Latest News