PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

Donkey Route से न आए कोई अमेरिका, बुरी तरह से फंसे पंजाबी सिख युवक का छलका दर्द

mexico punjabi youth donkey route illegal migration in USA

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब से विदेश जाने की चाह कई बार किसी की जिंदगी ले सकती है। जिसका जीता जागता सबूत देते हुए एक पंजाबी सिख युवक ने Social Media पर रोते हुए हाथ जोड़कर विदेश आने वाले लोगों से गुहार लगाई है कि वह कभी भी {Donkey Route} मेक्सिको के रास्ते विदेश जाने की कोशिश कभी ना करें। Donkey Route यानि मेक्सिको में बुरी तरह से फंस चुके एक पंजाबी सिख युवक का रोते हुए बनाया गया

.

यह Video Social Media पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। Video में युवक बिस्तर पर लेटा नजर आ रहा है और हाथ जोड़कर लोगों से अपील कर रहा है कि वे Donkey Route यानि मेक्सिको के रास्ते विदेश जाने की कोशिश न करें। युवक ने दावा किया कि उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। करीब 33 सेकंड के इस वीडियो में युवक काफी डरा और परेशान दिखाई देता है।

.

.

वह बताता है कि वह डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचा था। वहां से निकलने की कोशिश के दौरान उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। युवक ने लोगों को अपनी स्थिति से सबक लेने और उसके जैसी गलती न दोहराने की सलाह दी। युवक ने वीडियो में यह भी कहा कि लोगों को किसी एजेंट के झांसे में नहीं आना चाहिए और डंकी रूट के जरिए विदेश जाने से बचना चाहिए। उसने भावुक होकर बताया कि जिस व्यक्ति की मदद से वह यहां तक पहुंचा,

.

वही वीडियो में उसके सामने मौजूद है। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 13 अगस्त को टिकटॉक अकाउंट से अपलोड किया गया था। इसके बाद इसे एक्स पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया। पोस्ट के साथ दावा किया गया कि गुरुद्वारे की मदद से चलने वाले डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचे

.

यह भी पढ़ें : Punjab : अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के घर पर हुई फायरिंग, गाड़ी पर भी मारी गोली

.

कुछ युवक वहां फंस गए हैं और उनके लिए प्रार्थना की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में युवक की पहचान, उसके साथ हुई घटना की पूरी परिस्थितियों और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में युवक की अपील विदेश जाने के लिए अवैध और जोखिम भरे रास्तों का इस्तेमाल करने के खतरों को जरूर सामने लाती है।

.

यह भी पढ़ें : Donkey Route से अमेरिका भेजने वाला Travel Agent गिरफ्तार, 17 दिन पहले पंजाब पुलिस से NIA ने लिया था केस