PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का जादू, स्वतंत्रता दिवस समारोह में... मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वे... आईवी वर्ल्ड स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के रंगों से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਨੇ 2 ਪੰਜਾਬ ਐੱਨ. ਸੀ. ਸੀ. ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਤਿਰੰਗਾ ਰੈਲੀ ਨਾਲ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵ... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक भव्यता के साथ “तीयां दा मेला... नन्हे-मुन्नों से युवा पीढ़ी तक, इनोसेंट हार्ट्स ने देशभक्ति के उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानद... एच.एम.वी. की बी.वोक. (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-VI की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन कि... नांदेड़ में अपने ऊपर हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तोड़ी चुप्पी पंजाब पुलिस के 12 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, 11 अफसरों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा प...

Donkey Route से अमेरिका भेजने वाला Travel Agent गिरफ्तार, 17 दिन पहले पंजाब पुलिस से NIA ने लिया था केस,

nia-action-against-illegal-agent-indian-arrived-illegally-to-america-via-donkey-route-case-arrested-fake-travel-agent

जालंधर सहित कई राज्यों के Travel एजेंटों के ऊपर लटकी गिरफ्तारी की तलवार,

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : Donkey Route से अमेरिका (America) भेजने की एवज में लाखों रुपए लेने और युवाओं को खतरे में डालने वाले एजेंट को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रविवार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी Travel Agent गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी (Gagandeep Singh alias Goldy) है, जो दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar) का रहने वाला है। देश की राष्ट्रीय राजधानी में रहकर यह Travel Agent युवाओं को विदेश भेजने का लालच देकर

.

.

लाखों रुपए इकट्‌ठे कर रहा था। मामला पंजाब के तरनतारन जिले के एक व्यक्ति से जुड़ा है, जिसे दिसंबर 2024 में डंकी रूट (Donkey Route) के जरिए अमेरिका (illegally to america) भेजा गया था। पीड़ित ने इस अवैध यात्रा के लिए आरोपी Travel Agent को करीब 45 लाख रुपए दिए थे। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने 15 फरवरी को उसे भारत डिपोर्ट (India Deport) कर दिया। भारत लौटने के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने

.

.

मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। घटनाओं को देखते हुए 13 मार्च को यह केस NIA को सौंप दिया गया। NIA ने 17 दिनों की कार्रवाई के बाद इस मामले में Travel Agent का रोल अदा करने वाले गोल्डी (Gagandeep Singh alias Goldy) को गिरफ्तार कर लिया। NIA अब आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वहीं NIA जांच में यह खुलासा हुआ है कि गोल्डी के पास विदेश भेजने का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी।

.

.

उसने स्पेन, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मेक्सिको के जरिए पीड़ित को अमेरिका भेजा। यात्रा के दौरान गोल्डी (Gagandeep Singh alias Goldy) के साथियों ने पीड़ित को पीटा, शोषण किया और उसके पास मौजूद अमेरिकी डॉलर छीन लिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम की रडार पर पंजाब, हरियाणा से लेकर कई राज्यों तक फैले इस नेटवर्क पर नजर है, जिसमें जालंधर जिला सबसे ऊपर है। जल्द ही ऐसे Fake ट्रैवल एजेंटों पर NIA करवाई कर सकता है।

.