PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

जालंधर में नाबालिग युवक ने बीच सड़क दौड़ाई Thar, बेकाबू होकर दुकान के अंदर घुसी, Thar से बरादम हुई शराब की बोतलें

minor-drive-overspeed-thar-broke-shutter-of-shop-and-entered-inside-in-jalandhar

.

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में ब्लैक थार ने जमकर तांडव मचाया। जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। डरोना गार्डन के सामने स्थित गुप्ता सैनटरी स्टोर में घुसी था की वजह से काफी नुकसान हुआ है। घटना के समय दुकान बंद थी और थार शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

.

.

वहीं थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और उसके एयरबैग खुल गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जैसे ही थार बेकाबू हुई तो वहां से गुजर रहा एक राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय थार में दो युवक सवार थे। इनमें एक नाबालिग और दूसरा करीब 20-22 साल का है।

.

.

बताया जा रहा है कि नाबालिग कार ड्राइव कर रहा था। दुकान मालिक भूपिंदर गुप्ता ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि कोई गाड़ी उनकी दुकान में घुस गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि दुकान का शटर पूरी तरह टूटा हुआ था और अंदर रखा सारा सामान बिखर गया था। गनीमत रही कि उस समय दुकान बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। भूपिंदर ने बताया कि थार चालक नशे में लग रहा था और थार से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

.

.

हादसे के बाद चालक लोगों से बहसबाजी करने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और यह सवाल भी उठाए हैं कि नाबालिगों को इतनी महंगी और तेज रफ्तार गाड़ियां चलाने की इजाजत कैसे मिल रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शिकायत दर्ज कर ली है।

.