PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

विधायक हैनरी ने वार्ड न 66 के गोपाल नगर की सड़को का किया उद्घाटन,

MLA Henry inaugurated the roads of Gopal Nagar of Ward No 66 Jalandhar City Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : नार्थ हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने 22 लाख रुपये की लागत से वार्ड न 66 के गोपाल नगर की सड़को के निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया। इस मोके पर इलाका निवासियों ने विधायक का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विधायक हैनरी ने समूह इलाका निवासियों का तेह दिल से धन्यवाद किया और अपने संबोदन में कहा की इस मोके पर विधायक ने कहा की पिछले लंबे समय से संताप झेल रहे इस मार्ग से गुजरने वालों को अब परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।

अगले कुछ दिनों के भीतर सड़क पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। हैनरी ने कहा की क्षेत्र के विकास सम्बन्धी किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने बताया की इस इलाके में आरसीसी सड़क के साथ सड़क के किनारों में एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी । उन्होंने कहा उत्तरी हल्के को प्रगति व समृद्धि की राह पर आगे ले जाने के लिए दिन रात विकास कार्य चल रहे है और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा द्वारा कई एतिहासिक फैसले लिए गए हैं जिससे हर वर्ग का फायदा हो रहा है।

कांग्रेसी नेता बब्बू सिदाना ने कहा कीकांग्रेस एक मजबूत सड़क नेटवर्क स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है तांकि विकास और बुनयादी सुविधाएं लोगो तक पहुँच सके। उन्होंने कहा पिछली सरकार के दस वर्षो में विकास का झूठा दावा करने वाली अकाली भाजपा के नेताओं ने जगह जगह उद्घाटन के पत्थर लगाकर जनता को सिर्फ गुमराह किया था पर आज विधायक हैनरी द्वारा किए गए विकास कार्यो और एक सुरक्षित समाज व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।

इस उद्घाटन सामरोह में पूर्व पार्षद देश दीपक, मनोज नन्हा, गौरव लूथर, आशु सचदेवा, पवन भोदी, जसपाल सिंह, मनबीर शाही, विवेक चोपड़ा, सतीश सेठ, राहुल कपूर, रवि,पिंकू, अजय शर्मा, रविंदर शर्मा, प्रदीप, धरमिंदर सिक्का, जज तलवाड़, राजू, बॉबी अरोड़ा, रोक्की वरमानी, बलदेव राज, सुनील कुमार, भूपिंदर गोल्डी, किशन भोला, विक्की भाटिया, राजू गिल, सतीश ग्रोवर, चरणजीत काला, दलीप अरोड़ा, लखन मोंटी, सोनू अग्रवाल, रतनवीर दुग्गल, पवितर सिंह, काली गुलाटी, अजय आदि उपस्तिथ थे।

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें