PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जीता एक बार फिर से पंजाबियों का दिल, देर रात गड्‌ढे में गिरी गाय की बचाई जान, लोग कह रहे हैं वाह भई वाह,

good work of leaders in punjab cm Charanjit Singh channi saved the life of a cow that fell in the pit Punjab Chandigarh

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की वजह से गरमाई सियासत के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर से पंजाबियों का दिल जित लिया है / दरसअल रविवार देर रात को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गड्‌ढे में गिरी गाय की जान बचाई / उन्होंने लोगों के साथ मिलकर पूरे बचाव कार्य की अगुवाई की, गाय के बाहर निकलने तक वहीं खड़े रहे /

यही नहीं गाय के बाहर आते ही उन्होंने गाय के चरण भी छुए और आशीर्वाद लिया / आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी देर रात यानि रविवार की रात चमकौर साहिब में एक कार्यक्रम में भाग लेकर वापिस घर लौट रहे थे तो उन्हें पता चला की रास्ते में एक गाय के गड्‌ढे में गिरी हुई है / उन्होंने अपनी गाड़ियां रास्ते में रुकवाई और गाय को बचाने का काम शुरू कर दिया /

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी टॉर्च जलाकर बचाव में लगे लोगों और सुरक्षा कर्मियों को यह भी बताते रहे कि रस्सी कैसे बांधनी है / आधे घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित निकाल लिया गया / इस नेक और दरियादली वाले कार्य की पूरी वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और पंजाब और पंजाबियत से जुड़े लोग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किये गए इस कार्य की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें