PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

जालंधर : “श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर” में लोहड़ी के पावन पर्व पर सोनू शर्मा को किया विधायक रमन अरोड़ा ने सम्मानित,

MLA Raman Arora honoring Sonu Sharma at Shri Kasht Nivaran Balaji Temple Jalandhar

.

.

PTB News धार्मिक : जालंधर के शेखां बाजार में स्थित प्रसिद्ध “श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर” के प्रांगण में बीते दिन यानि लोहड़ी के पावन पर्व पर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की अगुवाई में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में बालाजी के भक्त “श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर” के प्रांगण में बालाजी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

.

.

इस दौरान खुद विधायक रमन अरोड़ा ने बालाजी महाराज का जहां गुणगान कर संगतों को निहाल किया। वहीं लोहड़ी के पावन पर्व की सभी को शुभकामनायें देते हुए सभी के उज्वल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान “श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर” के प्रांगण में मौजूद सोनू शर्मा जोकि बीते कई सालों से समाज सेवा से जुड़े कार्य करते आ रहे हैं ने विधायक रमन अरोड़ा द्वारा उनको दिए गए सम्मान का तहे दिल से धन्यवाद् किया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के कई स्कूलों सहित कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

.

सोनू शर्मा ने आगे कहा कि उनका बीते दिन जन्मदिन था तो इस दौरान भी विधायक रमन अरोड़ा द्वारा उनका केक काटा और अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विधायक अरोड़ा बहुत ही नेक दिल इंसान हैं जो हमेशा ही समाज की भलाई के लिए विधायक बनने से पहले भी कार्य करते आ रहे थे का समाज के प्रति कार्य आज विधायक बनने के बाद भी जारी है, जिससे वह बहुत प्रभावित हैं। इस शुभ अवसर पर राजीव मुंजाल, भजन गायक दीपक सरगम, सेवादार-मोनू चड्ढा, सेवादार-राजीव ग्रोवर सहित “श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर” से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।

.

यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, घर में लगी आग, पत्नी और बच्चे बाल-बाल बचे, एक की मौत,

.