PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में घने कोहरे के बीच स्कूलों में आने को मजबूर हुए बच्चे, अभिवावकों ने रखी प्रशासन से मांग

Dense fog in Jalandhar affects school attendance

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगा। वहीं दूसरी ओर पंजाब में स्कूलों में छुट्टियां खत्म होने के बाद आज से स्कूल खुल गए हैं। हालांकि अधिकतर स्कूलों में बच्चे आज कम ही संख्या में स्कूल आए है। इस दौरान स्कूल खुलने के दौरान छोटे बच्चों के अभिवावकों से बात की गई,

.

.

जहां बच्चों के अभिवावको ने प्रशासन से एक बार फिर से स्कूलों में छुट्टियां होने की अपील की है। मीडिया से बात करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि उनका बच्चा प्री नर्सरी में पढ़ता है। आज सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने के दौरान बताया कि सुबह कोहरे के कहर देखने को मिला, जिसके कारण वह खुद 10 से 15 मिनट स्कूल लेट पहुंचे। उन्होंने सरकार से स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि छोटेे बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए स्कूलों में

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : “श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर” में लोहड़ी के पावन पर्व पर सोनू शर्मा को किया विधायक रमन अरोड़ा ने सम्मानित,

.

या तो छुट्टियां 10 दिन के लिए बढ़ाई जाए या फिर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएं। रविदास सिंगला ने बताया कि आज सुबह घने कोहरे का कहर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों में छुट्टियां बढ़ानी चाहिए। बच्चे के दादा ने कहा कि घने कोहरे में ठंड लगने से बच्चों के बीमार होने की आशंका है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पढ़ सकता है। उन्होंने मांग की है कि अभी स्कूलों में छुट्टियां कर दी जाए या फिर बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएं।

.

.

वहीं स्कूल के स्टूडेंट पार्थ ने बताया कि आज सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। ऐसे में आज सुबह विजिबिटली काफी कम देखने को मिली। स्टूडेंट ने कहा कि चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के स्कूलों में भी छुट्टियां बढ़ाई जानी चाहिए। वहीं अन्य स्टूडेंट ग्लेक्सी का कहना हैकि वह एक्टिवा से स्कूल आती है। सुबह कोहरे का कहर होने के दौरान विजिबिटली काफी कम देखने को मिल रही है। स्टूडेंट का कहना हैकि कोहरे के कारण सड़क हादसे की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में उन्होंने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के कई स्कूलों सहित कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

.