PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर की राजनीति में आज उस समय बड़ा धमाका देखने को मिला। जब अचानक रमन अरोड़ा विधायक {MLA Raman Arora} सेंट्रल हल्का विधानसभा में दिखाई दिए। इस ख़बर की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पेज पर शहर की जनता व विरोधियों मिली काइयों के चेहरे लाल हो गए।
.जालंधर से लेकर अन्य हल्कों में भी विधायक रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} के चर्चे शुरू हो गए। देखने वाली बात यह है कि अचानक से विधानसभा सत्र में विधायक रमन अरोड़ा के जाने की खबर फैलते ही हल्के के लोगों के साथ-साथ कई मौजूदा पार्षदों के भी चेहरे लाल दिखाई दिए। शहर में खुसुर-फुसुर से यह पता चला है कि शहर में आने वाले दिनों में विधायक रमन अरोड़ा फिर से एक बार नई पारी की शुरुआत एक नए व अलग अंदाज से शुरू कर सकते हैं।
.यह भी पढ़ें : जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को मिली जान से मरने की धमकी,
.वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह आज शाम जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ एंट्री मारेंगे और सुनने में यह भी आया है कि वह शाम को बाला जी मंदिर में पहुंचकर जहां हाजिरी लगाएंगे वहीं बाला जी का गुणगान भी करते हुए नज़र आ सकते हैं। यही नहीं पिछले कई दिनों से रमन अरोड़ा शहर की लोगों में चर्चा का विषय बन रहे।
.
क्योंकि रमन अरोड़ा को जमानत मिलने के बाद से वह शहर के लोगों के बीच यानी कि अपनी जनता जिन्होंने उनको भारी बहुमत से जिताया उनमें दिखाई नहीं दिए, जिससे लोगों में यह चर्चा थी कि शायद रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} अपनी राजनीति की पारी को यूं ही समाप्त कर देंगे, लेकिन आज विधानसभा सत्र में विधायक रमन अरोड़ा के पहुंचने की जैसे ही चर्चा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को राजनीतिक के गलियारे से लेकर धार्मिक, सामाजिक लोगों तक पहुंची। उनमें से कुछ हैरान और परेशान दिखाई दिए।
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं और जनता के बीच लगातार नजर आते हुए भी दिखाई देंगे। बीते कुछ दिनों पहले भी रमन अरोड़ा द्वारा सैकड़ों बसों की रवानी, जोकि सालासर बाला जी धाम में उनकी ओर से की गई थी में हजारों की संख्या में उनकी अगवाई में लोग पहुंचे और सालासर बाला जी महाराज के दर्शन किए।
. .इस दौरान खुद रमन अरोड़ा ने वहां पर सालासर बाला जी महाराज के मंदिर में भजन भी गायन किया। अब आने वाले दिनों में रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} की राजनीतिक पारी में क्या नया बड़ा बदलाव देखने को मिलता है यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन शहर में खुसुर फुसुर यह है कि रमन अरोड़ा जल्द ही नए कद के साथ जालंधर सेंटर हल्के में धमाकेदार एंट्री हो सकती है।








































