PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

विधायक सुशील रिंकू ने पत्नी सुनीता के साथ बेटे प्रथमवीर के नाम का झंडा श्री गुरु रविदास मंदिर में चढ़ाकर लिया आशीर्वाद,

MLA Sushil Rinku blessings by raising flag in the name of son Prathamveer Sri Guru Ravidass temple Jalandhar 

PTB Big न्यूज़ जालंधर : विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक सुशील रिंकू ने रविवार को श्री गुरु रविवाद मंदिर चुंगी नंबर-9 में पत्नी पार्षद सुनीता रिंकू के साथ बेटे प्रथमवीर सिंह का झंडा चढ़ाया। वह बेटे को गोद में लेकर ढोल की थाप पर नाचते-भजन गाते हुए अपने घर बस्ती दानिशमंदा से निकलकर श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंचे। वहां बेटे प्रथमवीर के नाम पर झंडा चढ़ाया।

श्री गुरु रविदास जी के मंदिर में माथा टेकने के बाद बेटे और अपनी जीत के आशीर्वाद लिए लिया। विधायक सुशील रिंकू ने सोमवार को सभी सभाओं की प्रभातफेरी को श्री गुरु रविदास मंदिर बुलाया है। वहां प्रभातफेरियों को स्वागत किया जाएगा। सुशील कुमार रिंकू को शादी के कई साल बाद बेटे की दात मिली है।

बेटे के अच्छे स्वाथ्य और भविष्य के लिए उन्होंने श्री गुरु रविदास जंयती से पहले उसके नाम का झंडा फहराया। इस झंडे को वह उठाकर खुद मंदिर पहुंचे, उनकी पत्नी सुनीता भी साथ थीं। संगतों के साथ वह नाचते गाते वहां पहुंचे। संगतों ने भी मंदिर में भजनों पर नाच कर अपनी कामनाओं को पूर्ति की अरदास की। साथ ही लोगों ने सुशील रिंकू की जीत की भी अरदास की।

इसके बाद सुशील रिंकू वार्ड-71 और वार्ड-78 में डोर-टू-डोर कैंपेन करने के पहुंचे। वहां उनको वार्ड-71 की पार्षद सतिंदर कौर खालसा के पति प्रीत खालसा ने घर-घर ले जाकर वोट मांगे। उन्होंने वहां लोगों का बहुत प्यार मिला। इसी तरह वार्ड-78 के पार्षद जगदीश राम समराय ने भी उनको अपने वार्ड के घरों में जाकर वोट दिलाने को प्रचार किया।

समराय की पत्नी आशा रानी समराय और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर रिंकू के साथ जाकर वोट मांगे। लोगों ने कहा कि अपना एक-एक वोट रिंकू को ही देंगे। रिंकू को विधायक बनाया जाएगा। ताकि उनके हलके में काम उन्होंने जो करवाए हैं, वह आगे भी होते रहें।