PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

पंजाब में पूर्ण बहुमत से बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार, लोगों में “आप” को लेकर भारी उत्साह,

Aam Aadmi Party government Punjab full majority Jalandhar Raman Arora Candidate Aap Party Jimmi Kalia 

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब चुनाव को लेकर इस बार काफी गहमा-गहमी दिख रही है। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता शेखर जिम्मी कालिया ने स्थानीय संगत सिंह नगर में आयोजित एक रैली के दौरान बीजेपी और अकाली दल के साथ कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज तक पंजाब में सत्ता के नाम पर दलों ने मिलकर राज किया है।

उन्होंने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस पंजाब के लोगों से विकास के मामले में ‘झूठे वादे’ कर रही है क्योंकि झूठे वादे करने के मामले में कांग्रेस का पुराना रिकॉर्ड रहा है। जिम्मी ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा,अकाली दल यह तीनों पार्टियां एक सिक्के के दो पहलू हैं। 5 साल एक 5 साल दूसरा सरकार चलाती है और पंजाब को कर्जे में डुबो रही है।

जिम्मी कालिया ने कहा कि पंजाब में आज जिस तरह से आम जनमानस का उत्साह आम आदमी पार्टी के लिए है। निश्चित तौर पर पंजाब आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल के आधार पर पंजाब में भी समान विकास किया जाएगा। आम जनता को मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। बिजली, पानी, सड़क, स्कूली शिक्षा, स्वास्थ्य, माताओं, बहनों को हजारों रुपए बेरोजगार युवाओं को बेरोजगार भत्ता और बेरोजगार युवाओं को रोजगार इत्यादि सभी सुविधाएं जनता को दी जाएगी।

जिम्मी ने कहा कि आम जनता कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों से दुखी हो गई हैं और अब बदलाव की राजनीति चाहती हैं। जिम्मी कालिया ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस और भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है और ये पार्टियां अपने संगठन के भीतर ही लड़ रही हैं। इसलिए पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी को ही वोट देना चाहिए। जिम्मी ने भाजपा और कांग्रेस समर्थकों से कहा कि आप को एक बार वोट देकर देखें, तो उन्हें भी पंजाब में एक अच्छी सरकार से मिलने वाले तमाम फायदे मिलेंगे।

इस मौके पर हरीश अरोड़ा, निखिल अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, आतिश अरोड़ा, रजिंदर बत्रा, कुशाल बत्रा, अरुण मल्होत्रा, करण अरोड़ा, गगन अरोड़ा, अवतार सिंह, जसकरण सिंह, गोल्डी सिंह, विक्की सोता, अवतार सिंह काला, रतन, दीपक पल्ला, अतीश शर्मा, मान सिंह, टिपा चाचा, सरदार गुरमीत सिंह, दीपक शर्मा, राजीव चौहान, लकी, बिंदर इत्यादि उपस्थित मौजूद थे। वहीं संगत सिंह नगर के रहने वाले आम आदमी पार्टी के वर्कर निखिल अरोड़ा एवं अरोड़ा परिवार ने सभी लोगों का धन्यवाद किया।