PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

देश के प्रसिद्ध एक्टर-डायरेक्टर पर इस मॉडल ने लगाया दुष्कर्म आरोप, जाने पूरा मामला,

model namrata sharma singh accused of rape said sajid had molested year 2011 Actor director Sajid Khan accused of rape

PTB Big न्यूज़ मुंबई : एक्टर-डायरेक्टर साजिद खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में ग्लैडरैग्स की पूर्व मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद खान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मॉडल ने साजिद पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि साजिद खान ने 2011 में उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इससे पहले भी करीब 10 एक्ट्रेसेस और मॉडल्स ने महिला आयोग को मी-टू के तहत साजिद के खिलाफ शिकायत की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नम्रता ने बताया कि यह 2011 की घटना है। जब वो एक फिल्म के ऑडिशन के लिए साजिद खान से मिलने गई थीं। नम्रता ने मीडिया से कहा- ‘मैंने एक छोटी ड्रेस पहनी हुई थी और जैसे ही मैंने कमरे में गई, साजिद ने दरवाजा बंद कर लिया। दरअसल हम फिल्म की फीस से रिलेटेड बातें कर रहे थे। मुझे लगा कि वो चाहते हैं कि हमारी बातें कोई और न सुने। लेकिन साजिद ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।’

नम्रता ने कहा- ‘मैं चिल्लाई और उसे धक्का दे दिया। इंडस्ट्री के लोगों ने मुझे बताया कि साजिद खान की फिल्मों में काम पाने ते लिए कई बार साजिद के साथ सोना भी पड़ता है। उस घटना के बाद मैं उनके पास कभी भी नहीं गई न ही मैंने कभी उन्हें फोन किया। मैं इस घटना को भूल गई थी, हाल ही में बिग बॉस विवाद के चलते मैंने लगभग 12 साल पहले हुई घटना के बारे में बोलने का फैसला किया है।’

नम्रता पूर्व ग्लैडरैग्स पेजेंट हैं। 2007 से लेकर 2009 के दौरान वो एक सक्सेसफुल रैंप मॉडल थीं। इसके अलावा नम्रता कई ब्रांड्स के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं। इसी के साथ साजिद के विरोध में खड़ी महिलाओं की गिनती दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Latest News