PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

सानिया-शोएब में हो सकता है तलाक, पाकिस्तान मीडिया ने क्या किया बड़ा दावा,

rumors of separation pakistani media malik is dating another girl Sania-Shoaib may get divorced PTB Big News

PTB News मनोरंजन / इस्लामाबाद : इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तलाक की तैयारी कर रहे हैं। ये दावा पाकिस्तान मीडिया कर रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है और अभी दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। हैदराबाद में 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब की शादी हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था।

अब 12 साल बाद शोएब-सानिया के तलाक की आशंका जाहिर की जा रही है। इसे सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से और ज्यादा हवा मिल रही है। सानिया ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है- टूटे दिल कहां जाते हैं? सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी डाली है। इसमें सानिया ने खुद ही सवाल किया और खुद ही जवाब दिया। लिखा- Where do broken hearts go. To find Allah ! यानी टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए।

दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट दिखाती है कि सानिया का दिल टूटा है। वो दुखी हैं और इस दुख को जाहिर भी कर रही हैं। 30 अक्टूबर को सानिया और शोएब साथ नजर आए थे। मौका था बेटे इजहान के जन्मदिन का। शोएब ने फोटो पोस्ट की, लेकिन उन्होंने जो लिखा, उससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे। शोएब ने लिखा, “जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए। हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार :–
अपने रिश्ते को लेकर अभी तक सानिया या शोएब ने खुलकर कुछ नहीं लिखा है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट से ही लोग अटकलें लगा रहे हैं। पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि बेटे की परवरिश मिलकर कर सकें। रिपोर्ट्स में बस इतना कहा जा रहा है कि शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया था। हालांकि इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं लिखा जा रहा है। शोएब किसी और के साथ रिश्ते में हैं? रिपोर्ट में इसका भी जिक्र नहीं किया गया है। बस इतना कहा जा रहा है कि दोनों ने तलाक की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Latest News