PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर में हरियावल बढ़ाने के लिए इस मानसून में लगाए जाएंगे 3.5 लाख से अधिक पौधे,

more-than-3-5-lakh-plants-will-be-planted-this-monsoon-to-increase-greenery-in-jalandhar

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की शताब्दी को समर्पित होगा पौधारोपण अभियान,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए जालंधर प्रशासन इस मानसून में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले भर में 3.5 लाख से अधिक पौधे लगाना है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इस साल का पौधारोपण अभियान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की शताब्दी को समर्पित होगा, जिसमें सरकारी विभागों, के साथ-साथ आम जनता की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

.

.

15 अगस्त 2025 तक पूरा होने वाला यह अभियान जालंधर के सभी गांवों, ब्लॉकों और शहरी वार्डों को कवर करेगा। डा.अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि इस अभियान के दौरान छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे, जो जिले के वन क्षेत्र को बढ़ाने में अहम योगदान देंगे। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए तापमान को नियंत्रित करने और

.

वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पेड़ बहुत जरूरी है। डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा जालंधर बनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही किया जा सकता है और पेड़ लगाने के इस अभियान में बड़े पैमाने पर जनभागीदारी से इसकी सफलता सुनिश्चित होगी। वन मंडल अधिकारी जरनैल सिंह बाठ ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान पेड़ों की जरूरत को पूरा करने के लिए वन विभाग ने

.

.

जिले भर में कई नर्सरियां स्थापित की हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के लिए जहां सरकारी विभागों को मुफ्त में पौधे मिलेंगे, वहीं आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए लोग रियायती दरों पर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जालंधर को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

.