PTB City न्यूज़ जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 5 के अंतर्गत सुंदर नगर में कांग्रेस की बैठक क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में हुई । इस मोके पर इलाका निवासियों ने विधायक हैनरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और दोबारा विधायक बनने पर बधाई भी दी ।
हैनरी ने समूह इलाका निवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया और अपने संबोदन में कहा की क्षेत्र का विकास और क्षेत्रवासियो की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है उन्होंने जनता को यकीन दिलाया की जिस तरह से क्षेत्र की तरक्की और उन्नति के लिए काम किया जा रहा है और आगे भी ये क्रम इसी तरह जारी रहेगा। हैनरी ने कहा उत्तरी क्षेत्र की जनता के सहयोग से आज क्षेत्र में करोड़ो रूपये के विकास संपन्न हुए है और हमारा लक्ष्य पूरे नार्थ हलके के हर कोने में विकास की रोशनी को पहुंचाना है।
उन्होने कहा उत्तरी हलके में बिना किसी भेदभाव से पूरी पारदर्शिता के साथ जनता का पैसा जनता के विकास कार्यो पर ही खर्च हो रहा है। अंत विधायक ने इलाका निवासियों को यह आश्वासन दिया कि विकास के क्षेत्र में नार्थ हल्के को किसी भी सूरत में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र या फिर सड़क, सीवर व पेयजल से संबंधित विकास कार्य का हो । इस बैठक में कांग्रेसी नेता बिक्रम सिंह खेहरा,हरभजन कोर, गोपी पहलवान,कुलविंदर कोर,सिमरो देवी,राजिंदर कुमार,जसपाल सिंह,सुखदेव राज,,बलदेव सिंह,डा मनोज,बलबीर कुमार,महिंदर पाल आदि उपस्तिथ थे।





































