PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एयरफोर्स में तैनात अफसर की पत्नी से की गई धर्म परिवर्तन व रेप की कोशिश, VIDEO में रोते हुए बोली-मुझे छोड़ दो

nagpur airforce wife rape conversion accusation ex classmate arrested

PTB Sad न्यूज़ नागपुर : नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे उसका पूर्व स्कूल क्लासमेट है। पीड़ित के मुताबिक, अयाज उस पर धार्मिक मंत्रों से जुड़ी रस्में करता था। इसके बाद उसका रेप करता था। धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अयाज उसके हाथ पकड़े हुए धार्मिक मंत्र पढ़ता दिखाई दे रहा है।

.

वीडियो में महिला कहती है, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रोती और विरोध करती नजर आती है। जबकि आरोपी उसके हाथ जोर से पकड़े रहता है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के पति भारतीय वायुसेना में हैं और फिलहाल दूसरे शहर में पोस्टेड है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में आरोपी अयाज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था।

.

.

FIR के मुताबिक, आरोपी ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी फोटो-वीडियो बना ली गईं। बाद में इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया और उससे करीब 4 लाख रुपए भी वसूले।

.

महिला ने आरोप लगाया कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया और धार्मिक रस्मों के नाम पर कई गतिविधियां कराई गईं। महिला का दावा है कि 31 मई को अयाज उसे जबरन नागपुर के पास कलमेश्वर ले गया। वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई गई। मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला है। शिकायत के मुताबिक, तीनों उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

.

मौलाना ने वहां पीड़ित से धार्मिक रस्में कराईं और उससे जबरन ‘कबूल है’ कहलवाया। इसके बाद उसे धर्मांतरण पूरा होने की बात कही गई और बताया कि उसका अयाज मदारे से निकाह हो चुका है। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके साथ फिर रेप की कोशिश की गई। 12 जून को जब उसका पति ड्यूटी से घर लौटा, तब महिला ने उसे पूरी घटना बताई।

.

यह भी पढ़ें : डॉ. की पर्ची के बिना नहीं ले सकेंगे अब आप खांसी की दवाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

.

इसके बाद सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेल, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।