PTB News

Latest news
जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका जालंधर : दामाद ने ससुरालियों पर की ता/बड़/तोड़ फा/य/रिंग, जांच में जुटी पुलिस पंजाब : आम आदमीं पार्टी के जेल में बंद पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कर दिया बड़ा ऐलान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ,

पंजाब! 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

punjab chandigarh rain thunderstorm alert 50kmph

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में

.

.

0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और

.

.

तरनतारन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पंजाब से बिहार तक बनी मौसमी ट्रफ और 18 जून से सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रह सकता है।

.

यह भी पढ़ें : अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा

.

इस दौरान बादल छाए रहने, गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें। इस बीच पठानकोट में बारिश शुरू हो गई है। जालंधर समेत कई जगह बादल छाए हैं।

.

यह भी पढ़ें : NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन

.