PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

नाना पाटेकर को डाक्टरों ने गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद 45 मिनट तक दिया गया CPR और सुबह 5:20 बजे थम गई सांसें

nana patekar death last moments cardiac arrest goa 75 Year

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। उन्हें घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद मेडिकल सहायता के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद मेडिकल टीम ने लगातार CPR किया, लेकिन उनकी धड़कन वापस नहीं आ सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर के निधन के मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है।

.

.

उनकी मौत की परिस्थितियों की औपचारिक जांच के तहत पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें बचाने के लिए हरसंभव मेडिकल प्रयास किया गया, लेकिन करीब 45 मिनट की कोशिश के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। नाना पाटेकर का गरीबी में बीता बचपन, 13 साल की उम्र में उठाया काम का बोझ, कभी महीने में मिलते थे सिर्फ 35 रुपये, नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में करीब पांच दशक तक काम किया। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’

.

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार में पंजाब राज्य से दो को मिलेगी ख़ास जगह, राघव चड्‌ढा सहित 4 नेता दौड़ में साहिल

.

जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय और संवाद अदायगी ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। उनकी आवाज और अभिनय का अंदाज उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता था। नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके अचानक निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया, जिसकी स्क्रीन पर मौजूदगी और अभिनय का असर लंबे समय तक दर्शकों की यादों में रहेगा।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब CM Mann के OSD राजबीर घुम्मन को CBI ने भेजा समन, आज ही पेश होने को कहा

.