PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

बड़ी ख़बर, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा,

national-america-president-donald-trump-said-india-and-pakistan-agreed-to-full-and-immediate-ceasefire

.

.

PTB Big न्यूज़ अमेरिका / नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के इस तानाव वाले माहौल में ट्रंप की एंट्री होते ही दोनों देश युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए दी है। ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद! बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इससे पहले अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारिज्मी ने उनके देश पर भारतीय मिसाइल हमले का पाकिस्तानी दावा सिरे से खारिज कर दिया है।

.

national-america-president-donald-trump-said-india-and-pakistan-agreed-to-full-and-immediate-ceasefire

उन्होंने शनिवार को हुर्रियत रेडियो से बात करते हुए कहा कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। इससे पहले पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने दावा किया था कि पाकिस्तान पर दागी गई भारतीय मिसाइलों का टारगेट अफगानिस्तान भी था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी पाकिस्तान के बयान को खारिज करते हुए कहा था कि अफगानिस्तान के लोग अब अपने दोस्तों और दुश्मनों को अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने पता है किस देश ने बार-बार अफगान संप्रभुता का उल्लंघन किया है।

.

.

पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह दावा किया कि भारत ने शोरकोट में रफीकी एयरबेस, चकवाल में मुरीद एयरबेस और रावलपिंडी में चकलाला कैंट पर बड़ा हमला किया है। इसके जवाब में उन्होंने भारत के 10 ठिकानों पर हमला करने का दावा किया। इसमें पंजाब में ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसेलिटी, उरी सप्लाई डिपो, राजस्थान का सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी में आर्टिलरी पोजिशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं।

.

Latest News