PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने सेंचुरीदार मेजर पवन कुमार की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक,

himachal-pradesh-chief-minister-sukhwinder-sukhu-and-deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-expressed-condolences-on-the-death-of-century-major-pawan-kumar

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। वह कांगड़ा जिला की शाहपुर नगर पंचायत के रहने वाले थे। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की एकता और

.

संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

.

himachal-pradesh-chief-minister-sukhwinder-sukhu-and-deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-expressed-condolences-on-the-death-of-century-major-pawan-kumar

.

वहीं हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उप-मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्र ऐसे वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश तथा देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

.