PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

सेंट सोल्जर में छात्रों को कैंसर के प्रति किया जागरूक,

national-cancer-awareness-day-celebrated-st-soldier-school

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से नेशनल कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। इस संबंध में एक विशेष लेक्चर करवाया गया, जिसमें डा. सुखमीत कौर बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल मेधा वशिष्ठ ओर स्टाफ की ओर से किया गया। छात्रों को जानकारी देते हुए डा. बेदी ने बताया कि राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पूरे देश में मनाया जाता है, जिस का उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कैंसर एक भयानक बीमारी है। जब शरीर में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि होती है, तो इसका परिणाम कैंसर होता है। यह शरीर के लगभग किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि फेफड़ों का कैंसर, त्वचा कैंसर, स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर आदि सहित 100 से अधिक प्रकार के कैंसर मौजूद हैं। आमतौर पर कैंसर के कोई विशिष्ट लक्षण नहीं होते हैं।

इससे बचने के लिए संतुलित आहार, शरीरक गतिविधियां जैसे सैर करना, दौड़ लगाना, योग, जिम करना आदि, तेज धूप से बचना, तंबाकू जा तंबाकू उत्पादों का सेवन ना करना ओर समय-समय पर उचित कैंसर जांच से गुजरना चाहिए। अगर शुरुआती जांच में ही कैंसर की पहचान हो जाए तो इसका इलाज भी संभव है। उन्होंने सभी छात्रों को कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। अंत में छात्रों को बहुमूल्य जानकारी देने के लिए प्रिंसिपल वशिष्ठ ने डा. बेदी का धन्यवाद किया।

Latest News