PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने मनाया राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस,

National Energy Conservation day organised at Innocent Hearts College of Education

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के बारे में जन जागरुकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया। इस वर्ष के उत्सव के थीम ‘आजादी का अमृत महोत्सव-ऊर्जा कुशल भारत’ पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विद्यार्थी अध्यापकों ने वर्किंग मॉडल जैसे कि टेक्नो-वाइब्स, फ्लाइव्हील, विंडमिल आदि की सहायता से हमारे पर्यावरण पर ऊर्जा संरक्षण के प्रभाव को प्रदर्शित किया। हमारे दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के तरीकों और साधनों को पावर-प्वाइंट प्रस्तुतियों के माध्यम से चित्रित किया गया था। विशाली अरोड़ा, बी.एड. समैस्टर-1 की विद्यार्थी- अध्यापक ने ‘सोलर एनर्जी स्टेडियम’ पर एक कार्यशील मॉडल की तैयारी और प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

उन्होंने समझाया कि ऊर्जा के सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले स्रोतों को बनने में हजारों वर्ष लगते हैं। सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण नवीकरणीय संसाधन है, जिसका उपयोग दुनिया भर में बिजली उत्पादन और हमारी यांत्रिक कारूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है। कुछ विद्यार्थी-अध्यापकों ने वैज्ञानिक अनुकरण के वीडियो का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने किचन व घरों में ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने के टिप्स दिए।

प्राचार्य डा. अरजिंदर सिंह ने कहा कि इन ऊर्जा संरक्षण रणनीतियों को लागू करने से हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने पूरी टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और बताया कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए ऊर्जा संरक्षण बहुत जरूरी है। अंत में यह संकल्प लिया गया कि हम अपने घरों और कार्यस्थलों पर किसी भी प्रकार की ऊर्जा बर्बाद नहीं करेंगे।