PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आम आदमी पार्टी में कुछ घंटों पहले शामिल हुए इन नेताओं ने दिया आप को बड़ा झटका, किस्से मांगी माफ़ी,

national news homecoming of congress leader who joined aap party

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी और दो नवनिर्वाचित पार्षद पार्टी में लौट आए हैं। मेहदी ने शनिवार सुबह वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस के ये नेता 9 दिसंबर को AAP में शामिल हुए थे। इसके बाद MCD में आम आदमी पार्टी की सीटें 134 से बढ़कर 136 हो गईं। हालांकि, नेताओं की वापसी के बाद पार्टी की सीटें फिर 134 हो गई हैं।

अली मेहदी ने ट्वीट किया- मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता था और रहूंगा। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। मैं राहुल, प्रियंका, क्षेत्रों के लोगों और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगता हूं। कांग्रेस पार्टी मेरे दिल में है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आप में शामिल हुई थीं, उनकी भी कांग्रेस में वापसी हो गई है।

दिल्ली नगर निगम (MCD) का रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए मेहदी के फैसले का कार्यकर्ता कड़ा विरोध कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मानना था कि इन सभी नेताओं को मेयर इलेक्शन में आप को फायदा पहुंचाने के लिए पार्टी में शामिल किया गया है। हालांकि, मेहदी की वापसी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। AAP में शामिल के बाद अली का कहना था कि क्षेत्र के विकास की खातिर, उन्होंने और दोनों पार्षदों ने AAP से जुड़ने का फैसला किया है।

Latest News