PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर : पंजाब में जहां के तरफ विधानसभा चुनावों 2022 को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां चल रही हैं / वहीं चुनावी माहौल में गड़बड़ी करने की आशंका से लगातार सिख फार जस्टिस संगठन के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू लगातार अपनी ऑडियो वायरल कर धमकियां दे रहे हैं /
इस बार आंतकी पन्नू ने कथित तौर पर ऑडियो वायरल करते हुए, जहां नवनयुक्त DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को धमकी दी है वहीं कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी जान से मारने के संकेत देते हुए ऑडियो वायरल किया जा रहा है /
इस आडियो में कथित तौर पर आंतकी प्तवन्त सिंह पन्नू DGP पंजाब सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के लिए ऐतराजयोग्य भाषा का प्रयोग कर रहा है वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को कह रहा है कि तू तिरंगे के साथ वफादारी कर सिख कौम के नौजवानों का खात्मा करने वाले आफिसर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को DGP लगाया है /
वहीं आंतकी पतवंत सिंह पन्नू ने नवजोत सिंह सिद्धू को कहा है कि तू सिख कौम के साथ दुश्मनी न लें / तुझे पंजाब में पाकिस्तान के जनरल बाजवा और इमरान ने नहीं बचाना है / तुम्हारा खात्मा जल्दी होगा / इस ऑडियो के बाद जहां ख़ुफ़िया विभाग अलर्ट पर है वहीं पंजाब पुलिस व अन्य सिक्योरटी एजेंसियों ने DGP पंजाब व नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा बढ़ा दी है /



































