PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कपूरथला में हुई बेअदबी को लेकर आया नया मोड़, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, इस मामले में दर्ज होगा केस,

New twist brought sacrilege Kapurthala Police big disclosure young man steal Police register murder case Punjab SSP Harkamalpreet Singh Khakh

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : जिला कपूरथला में बीते दिनों बेअदबी किये जाने की घटना के बाद उग्र भीड़ ने जिस व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला था / उस मामले में अब पंजाब पुलिस के अधिकारीयों ने बड़ा खुलासा किया है / इस संबंधी जानकारी देते हुए कपूरथला के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि युवक चोरी करने आया था नाकि बेअदबी की कोशिश करने /

वहीं SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि इसलिए जिन लोगों ने युवक को मारा है, उनके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया जाएगा / युवक की हत्या के बाद SSP खख ने कहा कि यहां आकर हमें पता चला कि निजामपुर मोड़ पर बने गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा अमरदीप सिंह ने रविवार सुबह 4 बजे आकर इसे देखा / गुरुद्वारे में बाहरी राज्यों के दो सेवादार भी रखे गए हैं / जब उन्होंने चेक किया तो देखा कि चोरी के लिए आया युवक बाहरी व्यक्ति है /

उन्होंने अपने सेवादारों को कहकर उस युवक को पकड़ लिया / इसके बाद उसके साथ मारपीट कर पूछताछ की गई / SSP ने कहा कि वह मौके पर पहुंचे और देखा कि गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब ऊपर की मंजिल पर हैं, नीचे रहने के लिए कमरे बने हुए हैं / इस युवक को भी उन्होंने नीचे के कमरे में बंद कर रखा था / श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी / उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों से दोबारा पूछताछ की तो बताया कि आरोपी युवक ने जो जैकेट पहनी हुई थी, वह उनके सेवादारों की थी / शायद वह जैकेट चोरी करके ले जा रहा था /

SSP खख ने कहा कि पुलिस ने यहां आकर लोगों को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पहले ही वीडियो डाल दी थी / इसकी वजह से वहां भारी भीड़ इकट्‌ठी हो गई / उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है / इसके बावजूद लोग नहीं माने और उसे पीट-पीट कर मार दिया / अब पुलिस सोशल मीडिया के वीडियो और दूसरे सबूतों के जरिए पूरे मामले की जांच करेगी /