.
.
New courses were launched at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ शिक्षा : लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर शिक्षा को समय का दोस्त बनाने और विद्यार्थियों को आज के समय की ज़रूरतों के अनुसार शिक्षा देने के लिए हमेशा आगे रहा है / इसी के अंतर्गत कालेज ने यूनिवर्सिटी ग्रांटस कमीशन के पास पाँच नये पाठ्यक्रम बी.वाक सॉफ्टवेयर डिवैल्पमैंट, बी.वाक. प्रिंटिग टैकनॉलॉजी, डिप्लोमा इन कंप्यूटर एनिमेशन, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम इन मशरूम कल्टीवेशन, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम इन म्यूजिक लर्निंग सकिल्लज़ शुरू करने की परवानगी प्राप्त की है /
.
.
प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने जानकारी देते बताया कि यह पाठ्यक्रम कालेज में शुरू करने के लिए कालेज को 2 करोड़ 25 लाख रुपए की अनुदान प्राप्त होगी जोकि कालेज के लिए बड़े सम्मान की बात है / उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम कालेज में पढ़ाने आरंभ कर दिए गए हैं और विद्यार्थियों का इन पाठ्यक्रमों में दाख़िला लेने का काफ़ी रुझान भी देखने को मिला है /
.
.
उन्होंने कहा कि टैकनॉलॉजी के क्षेत्र में रोज़गार को ध्यान में रखते हुए तीन नये पाठ्यक्रम बी.वाक सॉफ्टवेयर डिवैल्पमैंट, बी.वाक प्रिंटिंग टैकनॉलॉजी और डिप्लोमा इन कंप्यूटर एनिमेशन शुरू किये गए हैं / इसी तरह बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में खोज और रोज़गार के मौकों को ध्यान में रखते हुए सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम इन मशरूम कल्टीवेशन शुरू किया गया है, जबकि कोमल कलाओं को ध्यान में रखते हुए सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम इन म्युज़िक लर्निंग शुरू किये गए हैं /
.
.
उन्होंने कहा कि यह प्रमुख पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करके विद्यार्थी बहुत से रोज़गार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे / उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे पाठ्यक्रमों की ज़रूरत को देखते हुए ही यह पाठ्यक्रम शुरू किये गए हैं / इन पाठ्यक्रमों में दाख़िला लेकर विद्यार्थी अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
New courses were launched at Lyallpur Khalsa College Jalandhar






































