.
.
Tiny Tots of INNOKIDS celebrating Veggie Day for Innocent Hearts School Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ शिक्षा : इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स के प्री-प्राइमरी विंग ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड तथा रॉयल वर्ल्ड में बच्चों ने वैजी-डे मनाया तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया / बच्चों ने विभिन्न सब्किायों तथा रंगों के आकार के अनुसार कपड़े पहने /
.
.
अध्यापिकाओं ने बच्चों को सब्जियों के महत्त्व के बारे बताया तथा प्रतिदिन अपने खाने में सब्जियों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया / छोटे बच्चों के लिए ऐसी गतिविधियां करवाने का उद्देश्य उन्हें पौष्टिक भोजन की जानकारी देना तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करना है /
.
.
इस गतिविधि द्वारा बच्चों ने रंगों की पहचान करनी भी सीखी / इस गतिविधि को रोचक बनाने के लिए अध्यापिकाओं ने कड़ी मेहनत की तथा इसे मनोरंजक शैली में प्रस्तुत किया /
.
इस अवसर पर इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), पूजा राणा (रॉयल व्र्लड), नीतिका कपूर (सी.जे.आर) ने बताया कि ब च्चों को जंक-फूड से दूर करने के लिए एवम उसके बुरे प्रभावों की जानकारी देने के लिए उन्हें हरी सब्जियों का महत्त्व अत्यंत रोचक ढंग से समझाया जाता है / बच्चों ने वायदा किया कि वे अपने टिफिन में प्रतिदिन सब्काी भी लेकर आएंगे तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Tiny Tots of INNOKIDS celebrating Veggie Day for Innocent Hearts School Jalandhar






































