PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

बेलेंटो वाटर मीटर के संस्थापक स्वर्गीया अविनाश शर्मा की याद में लाजपत नगर नॉर्थ की गुलाब पार्क में किया गया सौंदर्यीकरण,

beautification-of-gulab-park-in-lajpat-nagar-north-in-memory-of-late-belanto-water-meter-founder-avinash-sharma-son-kushal-sharma-the-visa-king-owner-hritik-khanna-shital-vij

लाजपत नगर नॉर्थ वैल्फेयर सोसायटी के सभी सदस्यों के सहयोग से संभव हो पाया पार्क का सौंदर्यीकरण : कुशल शर्मा,

स्वर्गीय अविनाश शर्मा का परिवार हमेशा ही धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों में देता रहा है अपना अमूल्य योगदान : ह्रितिक धुन्ना

PTB न्यूज़ जालंधर : बीते दिनों बेलेंटो वाटर मीटर के संस्थापक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय अविनाश शर्मा का परिवार जोकि किसी पहचान का मोहताज नहीं है ने लाजपत नगर नॉर्थ की पार्क को सौंदर्यीकरण करने के लिए जो बीड़ा उठाया था वह आज पूर्ण हो गया। शर्मा परिवार की बदौलत लाजपत नगर नॉर्थ की गुलाब पार्क गुलाब जैसी खुशबू बिखरता नजर आ रहा है। इस गुलाब पार्क को सार्वजनिक रूप से स्वर्गीय अविनाश शर्मा की पत्नी अरुण शर्मा परिवार सहित विशेष रूप से

.

उपस्थित रिबन काट कर लोगों को समर्पित कर दिया गया। इस मौके पर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज ने विशेष रूप से उपस्थित हो कर रिबन काट कर गुलाब पार्क की झूलो का शुभारंभ किया। गुलाब पार्क संबंधी जानकारी देते हुए स्वर्गीय अविनाश शर्मा के सुपुत्र कुशल शर्मा ने बताया कि यह पार्क लाजपत नगर नॉर्थ वैल्फेयर सोसायटी के आदेशानुसार एवं लाजपत नगर नॉर्थ वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों के सहयोग से ही

.

.

यह पार्क का सौंदर्यीकरण हम करवा पाए हैं। इस पार्क में बच्चों के लिए खेलने का खास प्रबंध किया गया है जिनमें बैडमिंटन, झूले, ओपन जिम एवं सैर करने के लिए कच्चा एवं पक्का ट्रैक तैयार किया गया है। इस पार्क में सुलभ शौचालय का भी इंतजाम किया गया है। आप सब परिवार सहित इस गुलाब पार्क में आए और अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए सर करे एवं सुबह के वातावरण का आनंद ले सकते है।

.

इस अवसर कर सेंट्रल क्षेत्र के विधायक, नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन, बंटू सब्रवाल, पार्षद शैरी चड्ढा, परमिंदर बेरी, पार्षद जसलीन सेठी, देवेश मल्होत्रा, रमन शर्मा द वीज़ा किंग के मालिक ह्रितिक धुन्ना सहित शहर के धार्मिक, सामाजिक एवं लिया और गुलाब राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों ने हिस्सा पार्क के सौंदर्यकरण को देख शर्मा परिवार को बधाई दी। इस दौरान द वीज़ा किंग के मालिक ह्रितिक धुन्ना ने कहा कि

.

.

समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सेवा समर्पण की भावना रखने वाले बेलेंटो वाटर मीटर के संस्थापक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय अविनाश शर्मा का परिवार किसी पहचान का मोहताज नहीं है, जिन्होंने हमेशा ही समाज में रहते हुए लोगों की मदद करने से लेकर धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों में हमेशा ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना अहम योगदान दिया है। इस समारोह में लाजपत नगर नॉर्थ वेलफेयर सोसायटी के

.

चेयरमैन इरविन खन्ना, संजीव पुरी, सुमित मैय्यर, कुशल शर्मा, नितिन शर्मा, ह्रितिक धुन्ना, पुनीत खन्ना, अनिल बग्गा, डॉ आलोक सहगल, इंदरजीत सिंह, अशोक जैन, राकेश जैन, पी. के जैन, राकेश झांझी, विनोद अस्तिर, गुलशन शर्मा, प्रमोद भल्ला, नीलकंठ जज, हैरी शर्मा, साहिल शर्मा, अखिल कपूर, हर्ष रल्हन, प्रदीप रल्हन, बब्बू, गौतम कुकरेजा, लव कुमार, मनमोहन सिंह, फिटनेस गुरु भट्टी सहित सभी सोसायटी के सदस्य एवं इलाका निवासी मुख्य रूप से उपस्थित थे।