PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

लुधियाना बम ब्लास्ट मामले में 10 लाख रुपए के इनामी आतंकी को NIA ने किया गिरफ्तार,

nia arrested terrorist harpreet from malaysia there was reward 10 lakhs accused Chandigarh Punjab PTB Big breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के जिला लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके का मुख्यारोपी आतंकी हरप्रीत सिंह को NIA ने कुआलालंपुर से वापस भारत आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर NIA ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट तक जारी है। वहीं इसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है।

आतंकी हरप्रीत सिंह ने विशेष रूप से निर्मित IED की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके सहयोगी आतंकियों ने भारत भेजा था। बता दें कि आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी गांव मेंदीकलां, अजनाला, अमृतसर का रहने वाला है।

लुधियाना की जिला अदालत में हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया था। इस धमाके में 1 आदमी की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए थे। ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से NSG, NIA और नेशनल बम डाटा सेंटर की टीमें मौके पर पहुंची थी। ब्लास्ट के 10 घंटे बाद, रात 10.15 बजे NSG टीम ने मलबे में पड़ी बॉडी को वहां से हटवाकर सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया था।

Latest News