PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

जालंधर वासियों को जल्द मिलेगी रामामंडी से यू टर्न लेने से बड़ी राहत,

new rob will be made vehicles going from bsf chowk amritsar people have take u turn from ramamandi Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के बीएसएफ चौक की तरफ से अमृतसर को जाने वाले ट्रेफिक को सुचारू करने के उद्देश्य से बनाए जाने वाले नए रेलवे ओवरब्रिज की साइट पर वीरवार को डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने दौरा किया। दौरे के दौरान नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ डीसी ने साइट का दौरा किया और

जानकारी देते बताया कि पीएपी जंक्शन के सुधार के लिए उच्चस्तरीय टीम के साथ विचार किया जा रहा है ताकि वहां लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके। एनएचएआई के अधिकारियों की तरफ से डिप्टी कमिश्नर को बताया गया कि एनएच-1 के पानीपत जालंधर सेक्शन को छह मार्गी करने का काम शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते सर्विस रोड का निर्माण, 

आरओबी, दाहिनी तरफ से साइट पर आते 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का रूट तबदील किया जाएगा। जिलाधीश ने अधिकारियों को रेलवे के साथ नियमित तालमेल करने के निर्देश जारी किए। ताकि समय पर इस प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जा सके। डीसी ने जानकारी देते बताया की बीएसएफ चौक की तरफ से पीएपी को जाने वाले सड़क पर नया आरओबी बनाया जाएगा

ताकि एनएच-1 से अमृतसर लुधियाना की तरफ जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। नए जालंधर बाइपास का निर्माण पहले ही प्रस्तावित किया चुका है। टेंडर जारी कर दिए गए है और इस प्रोजेक्ट के मुकम्मल होने पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

Latest News