PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जालंधर, सूर्य एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू का अब नगर निगम करेगा सुधार व नवनिर्माण,

nitin-kohli-big-gift-surya-enclave-and-maharaja-ranjit-singh-avenue-will-soon-be-handed-over-to-the-municipal-corporation-jalandhar

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में नगर निगम व जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (JIT) में हुई अहम बैठक में ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा ने सर्वसम्मति से इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, जालंधर ने विकास योजना 13.96 एकड़ (मास्टर गुरबंता सिंह एन्क्लेव) नगर, विकास योजना 3.75 एकड़ (बीबी भानी कॉम्प्लेक्स) जो विकास योजना 51.50 एकड़ (गुरु अमरदास नगर) से सटी है, विकास योजना 70.5 एकड़ (महाराजा रणजीत एवेन्यू), विकास योजना 170 एकड़ (सूर्या एन्क्लेव) को मंजूरी दे दी है।

.

.

इन योजनाओं में सभी विकास कार्य (पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और सड़कें आदि) पूरे हो चुके हैं। ट्रस्ट की बैठक में रखरखाव एवं हस्तांतरण पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। यह प्रस्ताव अब स्वीकृति के लिए जालंधर नगर निगम को भेज दिया गया है। जालंधर के लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयास से यह कॉलोनियां, जो अब तक जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधीन थीं, जल्द ही नगर निगम के अधीन आ जाएंगी।

.

.

नितिन कोहली ने बताया कि वे कल जालंधर नगर निगम का दौरा करेंगे और मेयर वनीत धीर से मुलाकात करेंगे ताकि निगम इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द औपचारिक रूप से मंजूरी दे सके। इस दौरान हल्का इंचार्ज ने मीडिया को बताया कि जैसे ही निगम जिम्मेदारी संभालेगा, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है

.

.

और नितिन कोहली के समर्पित प्रयासों की सराहना की है। जालंधर के मेयर वनीत धीर ने भी आश्वासन दिया है कि यह प्रस्ताव जल्द ही सदन में पेश कर पारित किया जाएगा, ताकि इन दोनों पॉश इलाकों में विकास कार्य बिना किसी देरी के शुरू किए जा सकें। इस अवसर पर जिसमें श्री हरचरण सिंह संधू, पुत्र धर्मपाल सिंह, (ट्रस्टी), श्री आत्म प्रकाश बबलू (ट्रस्टी), पुत्र आया सिंह उपस्थित थे।

.