PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

रनवे से उतरकर झाड़ियों में जा घुसा प्राइवेट जेट, हादसे की बड़ी वजह आई सामने,

private-jet-veers-off-runway-and-into-bushes-big-news-farrukhabad-uttar-pradesh

.

PTB Big Accident न्यूज़ फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आज उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक प्राइवेट जेट उड़ान भरते समय अनियंत्रित होकर रनवे से उतर गया और पास की झाड़ियों में जा घुसा। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। विमान में सवार एक बीयर फैक्ट्री के एमडी, चार अन्य यात्रियों और दो पायलटों समेत सभी सात लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

.

.

जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट जेट एक बीयर फैक्ट्री के एमडी का था, जो यहां एक निर्माणाधीन कंपनी का निरीक्षण करने आए थे। हवाई पट्टी से जब जेट उड़ान भर रहा था, तभी उसके टायरों में हवा कम होने के कारण पायलट ने विमान से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते विमान रनवे से फिसलकर झाड़ियों में घुस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्यों का जायजा लिया।

.

.

.

कोतवाली मोहम्मदाबाद की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं को नियमित तकनीकी जांच से रोका जा सकता है।

.

.