PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

55 किलो अफीम के साथ कुख्यात नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,

Notorious drug smuggler arrested with 55 kg opium

PTB City News जालंधर : सीआईए स्टाफ देहात की टीम ने एक उत्तर प्रदेश नंबर की कार से 55 किलो अफीम बरामद करके कुख्यात नशा तस्कर युद्धवीर सिंह योद्धा निवासी देवीदासपुर (जंडियाला गुरु) अमृतसर को गिरफ्तार किया है / इस नशा तस्करी के रैकेट के तार विदेश में बैठे हुए नशा तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव से भी जुड़ते दिखाई दे रहे हैं /

.

.

इसके बाद पुलिस तस्कर युद्धवीर सिंह योद्धा से पूछताछ करने में जुट गई है / उसकी गिरफ्तारी करतारपुर-किशनपुरा रोड पर नाकेबंदी के दौरान हुई है / डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि नशे पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है / इसके तहत जालंधर सीआईए स्टाफ देहात की टीम ने करतारपुर-किशनपुरा रोड पर नाकाबंदी की थी /

.

.

इस दौरान एक अर्बन क्रूजर कार में सवार होकर आते युवक को जब रोककर तलाशी ली गई तो कार से 55 किलो अफीम बरामद हुई / मौका पाकर युद्धवीर का एक साथी पलविंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी अमृतसर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस की टीम में छापेमारी कर रही है /

.

.

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि नशे की यह खेप युद्धवीर को कुख्यात तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ अन्ना निवासी वजीर भुल्लर व्यास से मिली थी / एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि नशे के इस रैकेट को विदेश में बैठा नवप्रीत सिंह उर्फ नव चला रहा था / आरोपित नवप्रीत पर फिल्लौर में हुए में चिंटू हत्याकांड के साथ-साथ दिल्ली से बरामद की गई 300 किलो हेरोइन की खेप बरामद होने के मामले में भी केस दर्ज है / मामले की गहनता से जांच की जा रही है / आरोपित फरार साथी की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है /

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें