PTB Crime News तरनतारन : तरनतारन के गांव माड़ीमेघा के एक व्यक्ति ने मामूली तकरार के बाद पहले अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी को गोली मार दी, फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी / मृतक की पहचान जैमल सिंह पुत्र करतार सिंह (56) और हरजीत कौर (50) के रूप में हुई है / थाना भिखीविंड पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है /
. .गांव माड़ीमेघा के अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व सरपंच बब्बू पहलवान के भाई जैमल सिंह का सुबह किसी बात को लेकर पत्नी हरजीत कौर से झगड़ा हो गया / गुस्साए जैमल सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर हरजीत को गोली मार दी / खून से लथपथ हरजीत को देख जैमल ने उसी रिवाल्वर से खुद को भी गोली मार दी /
..
गोली चलने की आवाज सुन कर जब सभी कमरे में पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे / परिवार वालों ने तुरंत दोनों को भिखीविंड के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया / हरजीत की गंभीर हालत को देख उसे तुरंत बड़े अस्पताल रेफर कर दिया / अस्पताल में इलाज के दौरान जैमल ने पहले दम तोड़ दिया / जैमल की मौत की खबर अभी परिवार वालों तक पहुंची ही थी कि कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी हरजीत कौर का भी देहांत हो गया /
. .जैमल सिंह के भाई पूर्व सरपंच बब्बू ने बताया कि उन्हें किसी बात का पता नहीं है / सुबह दोनों पति पत्नी ठीक-ठाक थे / अचानक किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरु हो गया / गुस्से में जैमल सिंह ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मार ली / भिखीविंड के डीएसपी ने बताया कि दोनों पति पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है / दोनों के शव पट्टी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं / पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































