.
NSS Unit of HMV Celebrated NSS day dedicated to 550th birth anniversary of Shri Guru Nanak Dev Ji
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के प्रांगण में प्राचार्या प्रो. डा. (श्रीमती) अजय सरीन जी के योग्यात्मक दिशानिर्देशन अधीन ‘नोट मी बट यू’ के उद्देश्य को समर्पित एन.एस.एस. यूनिट के ओरियनटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जो श्री गुरु नानक देव जी के 550वें जन्म दिवस को समर्पित रहा /
..
छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. डा. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने कहा – एन.एस.एस. यूनिट युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु सदैव प्रयासगत है / इस यूनिट से जुडक़र आप समाजसेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं / उन्होंने छात्राओं को समाजसेवी भावना से निरन्तर समाज के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया एवं छात्राओं के उत्साहवर्धक कार्यों हेतु उन्हें प्रेरित किया /
.प्रोग्राम आफिसर श्रीमती वीना अरोड़ा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एन.एस.एस. यूनिट से सहभागिता कर आप समाज भलाई के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं / प्रोग्राम आफिसर डॉ. अंजना भाटिया ने छात्राओं को एन.एस.एस. के प्रति उत्साहित करते कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना आपके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है एवं आपके भीतर सर्वस्व की भलाई की भावना पैदा करती है /

इस सुअवसर पर छात्राओं द्वारा गुरु नानक देव जी के 550वें जन्म दिवस को समर्पित एक प्रयास किया गया जिसके अन्तर्गत उन्होंने सीड बोटस का निर्माण किया जिसे जगह-जगह भूमि में डाल दिया गया ताकि वह अंकुरित होकर पौधों का रूप धारण कर पर्यावरण की सुरक्षा में सहायक सिद्ध हो सके / इन सीड बोटस का निर्माण छात्राओं ने स्वयं क्ले में मिट्टी व उसमें बीज डालकर किया /
.इसी उपलक्ष्य में छात्राओं ने नवीन छात्राओं को गत वर्ष की गतिविधियों से पी.पी.टी. के माध्यम से परिचित करवाया / कार्यक्रम में छात्राओं को प्लास्टिक के प्रयोग पर पाबंदी सम्बन्धी भी सुचेत किया गया / इसी अवसर पर छात्राओं द्वारा पराली न जलाने के प्रति लोगों को सुचेत करने के लिए एवं एन.एस.एस. की शपथ भी ग्रहण की गई एवं उससे होने वाले दुष्प्रभावों से भी परिचित करवाया गया /
.
इस अवसर पर छात्राओं ने अपाहिज आश्रम व मदर टेरेसा आश्रम में दी जाने वाली वस्तुएं भी इकट्ठी की / समागम के अन्त में राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया / इस अवसर पर एन.एस.एस. यूनिट के अन्य सदस्य मिस हरमनु पाल, श्रीमती अलका एवं श्रीमती पवन कुमारी भी उपस्थित रहे एवं छात्राओं को एन.एस.एस. में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
NSS Unit of HMV Celebrated NSS day dedicated to 550th birth anniversary of Shri Guru Nanak Dev Ji


































