.
Fresher Party at St. Soldier Institute of International Studies
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में बीबीए, बीसीए, बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया / इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह और प्रिंसिपल डॉक्टर रोहन शर्मा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे /
..
ज्योति प्रज्वलित कर फ्रेशर पार्टी का आगाज किया गया / इस अवसर पर छात्रों के लिए गेम्स, मॉडलिंग, डांस, गिद्दा, भंगड़ा, गीत आदि पेश किए गए जिसमे छात्रों ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया / फैशन छात्रों द्वारा खूबसूरत मॉडलिंग भी पेश की गई वहीं उन्होंने मनोरंजक गेम्स में भी उत्साह के साथ भाग लिया /
.इस अवसर पर बी बी ए करणदीप सिंह को मिस्टर फ्रेशर, बीसीए की राजवीर कौर को मिस फ्रेशर, बीसीए के आयन बंसल को मिस्टर चार्मिंग, बीएससी एग्रीकल्चर की संदीप कौर को मिस चार्मिंग ,बीएससी एग्रीकल्चर के करणदीप सिंह को मिस्टर टैलेंटेड और बीबीए की तान्या को मिस टैलेंटेड चुना गया /
.इन सभी छात्रों को कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा सम्मानित किया गया और अपनी शुभकामनाएं दी गई / प्रो चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने सभी नए आए छात्रों का संस्था में स्वागत किया और भविष्य में पूरा सहयोग देने को कहा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Fresher Party at St. Soldier Institute of International Studies




































