PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

ओ.पी. सोनी ने मुख्य मंत्री मोतिया मुक्त अभ्यान जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,

O.P. Soni Flags Off Mukh Mantri Motiya Mukt Abhiyan Awareness Vans

आम लोगों को मुख्य मंत्री मोतिया मुक्त अभ्यान सम्बन्धी जागरूक करने के लिए जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी,

PTB हेल्थ News चंडीगढ़ : उप मुख्यमंत्री ओ. पी. सोनी जिनके पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का चार्ज भी है, ने आज यहां पंजाब भवन चण्डीगढ़ में मोतियाबिन्द मुक्त मुहिम के लिए ग्यारह जागरूकता वैनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह मुहिम पंजाब में से सफ़ेद मोतिये की बीमारी के ख़ात्मे के लिए सरकार के नवीनतम जन कल्याण उपायों के अनुरूप एक अहम कदम है।

इस मुहिम सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये श्री ओ. पी. सोनी ने बताया कि 26 नवंबर से 31 दिसंबर तक पंजाब के सभी जिलों में सब डिविज़न स्तर पर 518 आँखों के कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में लोगों की मोतियाबिन्द की जांच की जायेगी। मोतिया प्रभावित व्यक्तियों की पहचान के 15 दिनों के अंदर-अंदर आँखों का आप्रेशन, ऐनकों, भोजन का प्रबंध, यातायात की सहूलतें, दवाएं और लैब टैस्ट आदि जैसी मुफ़्त सहूलतें दी जाएंगी।पंजाब सरकार लोगों को मोतियाबिन्द से छुटकारा दिलाने के लिए वचनबद्ध है।

इस सम्बन्धी गाँव स्तर पर पैरामेडिकल स्टाफ और आशा वर्कर की तरफ से सर्वे करके मोतियाबिन्द के मरीज़ों की पहचान करके उनको इन कैंपों के लिए रैफर किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोग इस मुहिम का लाभ उठा सकें।ज़िक्रयोग्य है कि आज हरी झंडी देकर रवाना की गई जागरूकता वैनें इस मुहिम के दौरान आम लोगों में जागरूकता पैदा करेंगी और अगले एक महीने तक गांव-गांव जाकर इस मुहिम सम्बन्धी जागरूकता पैदा की जायेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों का मोतियाबिन्द का इलाज किया जा सके।

इस मुहिम के विवरण अख़बारों के साथ-साथ रेडियो पर भी लगातार दिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस संबंधी जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है।मुहिम की सफलता के लिए ग़ैर सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ प्राईवेट प्रैक्टिशनर भी इस मुहिम अपना योगदान डाल रहे हैं। श्री सोनी ने आम लोगों से अपील की कि वह इन कैंपों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें जिससे अधिक से अधिक संख्या में मोतियाबिन्द से पीड़ित लोगों की पहचान करके उनका इलाज किया जा सके।

इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य विकास गर्ग, श्री कुमार राहुल, एम.डी.एन.एच.एम, भुपिन्दर सिंह एम.डी.पी.एच.एस.सी., डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. अन्देश, डिप्टी डायरैक्टर निशा साही, प्रोग्राम अधिकारी डा. नीति सिंगला, प्रोग्राम अधिकारी डा. इन्द्रदीप कौर और स्टेट मास मीडिया अधिकारी परमिन्दर सिंह उपस्थित थे।