PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इस कंपनी के शेयर ने कर दिया कमाल, निवेशकों को 5 दिनों में दिया 40 फीसदी का मुनाफा, आगे और तेजी की है संभव

ola-electric-mobility-share-rally-40-percent-stock-market-share-market

PTB Business न्यूज़ मुंबई : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) का स्टॉक में गुरुवार के सत्र में भी शानदार तेजी देखी जा रही है। ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 6.24 फीसदी के उछाल के साथ 93.60 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है। शुक्रवार 22 नवंबर को 66.66 रुपये के निचले स्तर पर गिरने के बाद स्टॉक में 5 दिनों में 40 फीसदी का उछाल चुका है।

.

.

23 नवंबर, 2024 को ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कंपनी कुछ दिलचस्प चीजों पर काम कर रही है और आने वाले हफ्तों में इसका एलान किया जाएगा। 26 नवंबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया में इस एलान पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि ओला S1 Z j और गिग वर्कर्स के लिए गिग रेंज वाली टू-व्हीलर्स लाने की घोषणा की

.

.

जिसकी शुरुआत 39000 रुपये से हो रही है। उन्होंने कहा बुकिंग शुरू हो चुका है और अप्रैल 2025 से डिलिवरी शुरू होगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, भारत की गिग इकोनॉमी अगले कुछ वर्षों में दोगुनी हो जाएगी और कुछ वर्षों में गिग वर्कर्स की संख्या 10 मिलियन से ज्यादा होगी। उन्होंने कहा, अभी इन वर्कर्स को खराब क्वालिटी और ऊंची कीमत वाली टू-व्हीलर्स राइड करना होता है

.

ola-electric-mobility-share-rally-40-percent-stock-market-share-market

.

लेकिन ओला गिग इसे बदलकर रख देगा। भाविष अग्रवाल के इस पोस्ट के बाद ही ओला इलेक्ट्रिक का शेयर रॉकेट बन गया। कंपनी का स्टॉक अपने आईपीओ के इश्यू प्राइस 76 रुपये से गिरकर 66.66 रुपये तक जा फिसला था, लेकिन उसके बाद से पांच सेशन में कंपनी के शेयर में 40 फीसदी का उछाल आ चुका है। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक का शेयर अभी भी अपने लाइफटाइम हाई 157.40 रुपये से 42 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है।

.

.

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के स्टॉक को बूस्टर डोज मिला। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सिटी के कवरेज रिपोर्ट से जिसने 26 नवंबर को जब स्टॉक 73 रुपये के करीब था तब 90 रुपये का टारगेट दिया था। अब ओला इलेक्ट्रिक का शेयर सिटी के टारगेट के भी पार निकल चुका है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा, ओला का इलेक्ट्रिक टी-व्हीलर सेगमेंट में 38 फीसदी हिस्सेदारी है और अपने सेगमेंट में मजबूत होने के चलते लंबी अवधि में स्टॉक का भविष्य बेहतर नजर आ रहा है।

.