PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सोनी द्वारा कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनज़र राज्य में रोज़मर्रा के 40000 टैस्ट करने के हुक्म,

Om Parkash Soni orders to conduct 40000 daily tests in the state in view of possible third wave of Covid-19 punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के नये रूप ओमिक्रोन के सामने आने के बाद पंजाब राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहां कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनज़र कोरोना की जांच सम्बन्धी राज्य में रोज़मर्रा के 40000 टैस्ट करने के हुक्म दिए हैं।

सोनी ने आज स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों जिनमें विकास गर्ग सचिव स्वास्थ्य विभाग, श्री कुमार राहुल एम.डी. एन.एच.एम., श्री भुपिन्दर सिंह एम.डी. पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरर्पोशन, डा. अन्देश कंग डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डा. ओ.पी. गोजरा, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं समेत पंजाब राज्य के सिविल सर्जन और कुछ सी.एच.सी /पी.एच.सी के सीनियर मैडीकल अधिकारियों के साथ कोविड-19 के नये रूप ओमिक्रोन के संभावित खतरे से राज्य के लोगों को बचाने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे चर्चा की गई।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए अब से तैयारियाँ आरंभ करने के हुक्म देते हुये कहा डब्ल्यू.एच.ओ. के अनुसार नये वायरस की पहचान करने में आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट समर्थ है, इसलिए राज्य में कोविड-19 सम्बन्धी अधिक से अधिक आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट ही किये जाएं। सोनी ने हिदायत की कि नये वायरस से पीड़ित होने वाले शक्की मरीज़ों को दाखि़ल करने के लिए अलग वार्ड स्थापित किये जाएँ।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि दक्षिणी अफ्रीका, ब्राजील, बंगलादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशियस, न्यूजीलैंड, जिम्मबावे, सिंगापुर, हाँगकाँग और इजराइल से आने वाले यात्रियों का पंजाब में आने पर एकांतवास सम्बन्धी पुख़्ता निगरानी प्रबंध करने के लिए भी कहा। इस मौके पर विभाग के सचिव श्री विकास गर्ग ने बताया कि इस सम्बन्धी ज़रूरी दवाएँ और साजो-समान की खरीद के लिए भी आर्डर जारी कर दिए गए हैं और अगले कुछ दिनों में यह सप्लाई विभाग को प्राप्त हो जायेगी।