PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा बेअदबी की घटनाएं और बरगाड़ी और कोटकपूरा गोलीकांड के पीछे बादलों का है हाथ, आप सिर्फ़ एक ड्रामेबाज़ पार्टी,

badals responsible series sacrilege incidents and consequent firing incident in bargari and kotkapura says cm charanjit singh channi aap party only knows how to play gimmicks Punjab 

कोटकपूरा और जैतो विधानसभा हल्कों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 15-15 करोड़ रुपए का किया ऐलान,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / कोटकपूरा (फरीदकोट) : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज बरगाड़ी में बेअदबी की घटना और इसके नतीजा के तौर पर बहबल कलां और कोटकपूरा में घटी गोलीबारी की घटना के लिए बादलों को ज़िम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री आज कोटकपूरा की नयी अनाज मंडी में बड़ी रैली को संबोधन कर रहे थे, जहां उन्होंने कोटकपूरा और जैतो विधान सभा हलकों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 15 -15 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि मामला विचाराअधीन है इस लिए वह और विवरण नहीं दे सकते। हालाँकि, मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस घृणित अपराध के दोषियों से बादलों की मिलीभुगत थी।

बहबल कलाँ और कोटकपूरा में घटी गोलीबारी की घटनाओं को याद करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इन स्थानों पर शांतमयी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी नहीं हुई बल्कि यह गोलीबारी हमारे सीनों पर हुई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘हम प्रण लेते हैं कि इस ना-माफी योग्य अपराध के असली दोषियों और कृषि बिलों को लागू करने में जिनकी बड़ी भूमिका रही है, को बक्शा नहीं जायेगा। अपनी सरकार के रुख को दोहराते हुये चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार के सभी वायदे सिर्फ़ दो महीनों के दौरान हकीकत में बदल गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य कल्याण स्कीमों के अलावा अब हम पंजाब में बिजली और पेट्रोल सबसे कम कीमत पर दे रहे हैं जिनकी आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

दूसरी तरफ़ आप सिर्फ़ झूठे वायदों, फ़र्ज़ी गारंटियों और झूठ के पुलिंदों के साथ लोगों को गुमराह कर रही है। चन्नी ने कहा, ‘केजरीवाल एक धोखेबाज़ है और उसके ऐलान और स्कीमों का वास्तव में दिल्ली में भी लोगों को कोई फ़ायदा नहीं, इसलिए पंजाब तो बहुत दूर की बात है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में 400 यूनिट तक मुफ़्त बिजली का ऐलान एक ड्रामेबाज़ी के इलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार 400 यूनिटों से ज्यादा उपभोग पर भारी रकम वसूलती है, जोकि एक परिवार का आम उपभोग है।

परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने लोगों को संबोधन करते हुये कहा कि बादलों की बसों को रोकने की कभी किसी ने हिम्मत नहीं की और उनकी सरकार ने न सिर्फ़ सभी ग़ैर-कानूनी बसों को बंद कर दिया है बल्कि ऐसी 135 बसों को कब्ज़े में लेकर राज्य के खजाने को 14 करोड़ रुपए का लाभ भी दिलाया। मंत्री ने बताया कि सरकारी बसों की रोज़मर्रा की आमदन बढ़ कर 1.15 करोड़ रुपए हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य का परिवहन विभाग ग़ैर-कानूनी बसों को चलने से रोकने के लिए जो कुछ भी कर रहा है, वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से दिए गए हौसले स्वरुप है। समागम की शुरूआत के मौके पर मार्कफैड पंजाब के चेयरमैन और फरीदकोट से विधायक कुशलदीप ढिल्लों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फरीदकोट में विकास कामों के लिए ग्रांटों की माँग की।

फरीदकोट से संसद मैंबर मुहम्मद सदीक ने भी रैली को संबोधन किया और जैतो के एक अस्पताल को अपग्रेड करने की माँग की जिसको मुख्यमंत्री ने उपयुक्त मंजूरी दे दी है। समागम में दूसरों के अलावा फ़िरोज़पुर (ग्रामीण) से विधायक सतकार कौर, पूर्व विधायक हरनिरपाल सिंह कुक्कू, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अजयपाल सिंह संधू, भाई राहुल, पूर्व विधायक करन कौर बराड़, डिप्टी कमिशनर विमल कुमार सेतिया, एस.एस.पी. वरुण शर्मा, पूर्व मंत्री ओपिन्दर शर्मा, बलजीत सिंह गोरा और अन्य मौजूद थे।