PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

WHO ने Omicron वेरिएंट पर कोरोना टीकों के असर को लेकर भी कही बड़ी बात, वहीं दुनिया भर में कैसे फैल रहा है Omicron,

omicron delta who who chief omicron in india International breaking news

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : Omicron के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बड़ी चेतावनी दी है / WHO ने इस दौरान कहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन दुनिया भर में तेजी से पैर पसार रहा है / WHO के प्रमुख टेड्रोस ए घेब्रेयेसस ने कहा कि इस स्ट्रेन के मामले करीब 77 देशों में आए है यह ‘शायद’ अधिकांश देशों में फैल गया है, यह जितनी तेजी से फैला है ऐसा पिछले वेरिएंट के डेल्टा के साथ नहीं था /

आपको यह भी बता दें कि ओमिक्रॉन, पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था / 24 नवंबर को इस वेरिएंट के बारे में डब्ल्यूएचओ को जानकारी दी गई थी / शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि इस वेरिएंट पर कोरोना टीकों का भी कोई असर नहीं है, इसके साथ ही यह डेल्टा वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है /

वहीं अगर भारत की बात करें तो देश में ओमीक्रोन वेरिएंट के करीब 61 केस सामने आ चुके हैं / दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में चार और लोग कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं तथा ये सभी हाल में विदेश यात्रा कर चुके हैं /

जैन ने कहा कि अब तक राजधानी में 6 लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए जा चुके हैं / उनमें से 1 को छुट्टी दे दी गई है, उन सभी ने विदेश यात्रा की थी और उन्हें (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय) हवाई अड्डे से लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया /