PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा ने उप-मुख्यमंत्री रंधावा और कैबिनेट मंत्रियों की हाज़िरी में मिल्कफैड के चेयरमैन का पद संभाला,

Barindermeet Singh Pahra takes over as Milkfed Chairman in presence of Deputy Chief Minister Randhawa and Ministers Chandigarh Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : विधायक बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा ने आज उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों की हाज़िरी में मिल्कफैड के चेयरमैन का पद संभाल लिया। उप मुख्यमंत्री स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने कहा कि मिल्कफैड प्रत्यक्ष तौर पर आम लोगों ख़ास कर दूध उत्पादक किसानों के साथ जुड़ा हुआ है और श्री पाहड़ा ज़मीन से जुड़े नेता हैं

जिनके नेतृत्व में मिल्कफैड अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि नौजवान नेता श्री पाहड़ा मिल्कफैड को और भी बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे। नव-नियुक्त चेयरमैन श्री पाहड़ा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुये अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाने का विश्वास दिलाया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा और गुरकीरत सिंह कोटली, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, मार्कफैड के चेयरमैन कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, कुलबीर सिंह ज़ीरा, हरप्रताप सिंह अजनाला, प्रीतम सिंह कोटभायी और दविन्दर सिंह घुबाया,

चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान, चेयरमैन हरप्रीत सिंह संधू, अशोक चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता अनुराग अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म, मिल्कफैड के एम.डी. कमलदीप सिंह संघा, श्री पाहड़ा के पारिवारिक मैंबर, मिल्कफैड के बोर्ड आफ डायरैक्टरज़ के मैंबर बलजीत सिंह पाहड़ा, हरमिन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, तजिन्दर सिंह, रणजीत सिंह और गुरभेज टिब्बी भी उपस्थित थे।