PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

एक बार फिर सूटकेस में मिली महिला की लाश, पहचान कर पाना हुआ मुश्किल, फैली सनसनी,

once again the dead body woman found suitcase difficult identify crime branch team engaged investigation PTB News

PTB Crime न्यूज़ दिल्ली : वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम गंदे नाले में एक महिला की सूटकेस में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। इस बॉडी की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम को एक महिला की लाश सड़ी-गली हालत में मिली। महिला की उम्र 28-30 के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

महिला की लाश रिंग रोड के पास गंदे नाले में मिली। पुलिस ने लाश की हालत देखकर अनुमान लगाया है कि हत्या 8-10 दिन पहले ही कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की तरफ जाने वाली रिंग रोड के पास एक सूटकेस पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर को दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस से लाश को बरामद किया। सूटकेस में महिला की डेड बॉडी देखकर हर कोई सन्न रह गया।

फिलहाल महिला के लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और की गई थी और बाद में इसकी लाश को पंजाबी बाग इलाके में फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त के लिए शव को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि महिला की पहचान की जा सके। बता दें कि इस पूरे मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया था जहां सूरजकुंड पाली रोड पर स्थित जंगल से सूटकेस में महिला का शव मिला था। इस दौरान पुलिस को मिला शव पूरी तरह से सड़-गल गया था।

Latest News